सम्राट अशोक क्लब के सदस्यों ने किया रक्तदान

जागरण संवाददाता गाजीपुर धम्म विजय दिवस के महापर्व पर 25 अक्टूबर को सम्राट अशोक क्लब के ने

By JagranEdited By: Publish:Mon, 26 Oct 2020 07:09 PM (IST) Updated:Mon, 26 Oct 2020 07:09 PM (IST)
सम्राट अशोक क्लब के सदस्यों ने किया रक्तदान
सम्राट अशोक क्लब के सदस्यों ने किया रक्तदान

जागरण संवाददाता, गाजीपुर : धम्म विजय दिवस के महापर्व पर 25 अक्टूबर को सम्राट अशोक क्लब के नेतृत्व में बुद्धा आईटीआई टोडरपुर मिर्जाबाद भांवरकोल में रक्तदान शिविर, निशुल्क स्वस्थ्य परीक्षण तथा दवा वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें 26 लोगों ने रक्तदान किया। इसके साथ 213 आंख, 46 दांत व 89 सामान्य रोगियों का परीक्षण कर निशुल्क दवा दी गई।

सम्राट अशोक क्लब के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि राष्ट्र की एकता व अखंडता के लिए हर व्यक्ति में राष्ट्र प्रेम होना चाहिए। इस के लिए सम्राट अशोक क्लब तरह तरह के कार्यक्रम आयोजित करके जन जागरण कर रहा है। प्रदेश प्रभारी डा. रविद्र मौर्य व वाराणसी मंडल प्रभारी सत्यार्थ ने कहा कि सम्राट अशोक महान ने आज ही के दिन कलिग पर विजय प्राप्त किये थे। युद्ध में हुए रक्तपात से द्रवित होकर युद्ध का मार्ग छोड़कर धम्म विजय करने की प्रतिज्ञा किया। तभी से अशोक लोक कल्याणकारी कार्यों के माध्यम से लोगों के दिलों पर राज करने लगे। इसी से प्रेरित होकर कर हमारे देश के संविधान निर्माताओं ने अशोक के चक्र को राष्ट्रीय ध्वज मे तथा अशोक स्तम्भ को राष्ट्रीय चिह्न के रूप मे स्थापित किया। ब्लड बैंक की प्रज्ञा तिवारी ने कहा कि सम्राट अशोक क्लब का यह कार्य बहुत ही सराहनीय है। ब्लड बैंक के कैंप प्रभारी साकेत कुमार सिंह ने कहा कि क्लब के इस कार्य से लोगों को प्रेरणा मिलेगी। बताया कि सभी रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र दिया जाएगा। स्वास्थ्य परीक्षाण में डा. धर्मदेव कुशवाहा, डा. विजय कुशवाहा डा. संतोष यादव, डा. चंद्रभान सिंह ने मरीजों का परीक्षण किया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राजेंद्र मास्टर व संचालन कुमार प्रवीण राष्ट्रीय सांस्कृतिक मंत्री एवं जिला महासचिव राजकुमार कुशवाहा ने किया।

chat bot
आपका साथी