साड़ी के फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव

जासं जंगीपुर (गाजीपुर) थाना क्षेत्र के गुम्मा गांव में विवाहिता रिकू (40) का शव संदिग्ध परिस्थितियों में साड़ी के फंदे से लटकता मिला। परिजनों के मुताबिक विवाहिता लंबे समय से बीमार चल रही थी। हालांकि पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ छानबीन में जुटी हुई है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 14 Nov 2019 10:03 PM (IST) Updated:Thu, 14 Nov 2019 10:03 PM (IST)
साड़ी के फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव
साड़ी के फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव

जासं, जंगीपुर (गाजीपुर) : थाना क्षेत्र के गुम्मा गांव में विवाहिता रिकू (40) का शव संदिग्ध परिस्थितियों में साड़ी के फंदे से लटका मिला। परिजनों के मुताबिक वह लंबे समय से बीमार चल रही थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद पुलिस छानबीन में जुटी हुई है।

मऊ जनपद के थाना कोपागंज क्षेत्र स्थित बारा गांव निवासी रिकू की शादी गुम्मा निवासी महेंद्र राम से हुई थी। इनके दो बच्चे पुत्री दिव्या व पुत्र अमन हैं। सुबह करीब 11 बजे जब विवाहिता के पति महेंद्र खेत से धान की कटाई करने के बाद घर पहुंचे तो वहां कोई नहीं दिखा। पत्नी रिकू को कई बार आवाज दी लेकिन कोई उत्तर नहीं मिलने पर वे आस-पास तलाश करने लगे। इसके बाद कमरे का दरवाजा जैसे ही ढकेला अंदर पत्नी को फंदे पर लटका देख चीखने लगे। शोर सुनकर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। परिजनों ने वारदात की सूचना पुलिस व विवाहिता के मायके पक्ष को दी। मृतका की पुत्री दिव्या ने बताया कि वह काफी दिनों से बीमार चल रही थीं। थानाध्यक्ष जयचंद्र भारती ने बताया कि तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी।

chat bot
आपका साथी