फंदे से लटकती मिली विवाहिता, दहेज हत्या का आरोप

थाना क्षेत्र के परसदा गांव में शुक्रवार की देर शाम संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से विवाहिता संगीता पटेल (22) पत्नी संदीप पटेल उर्फ धन्नू का शव लटकता मिलने से सनसनी फैल गई । सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Aug 2019 05:12 PM (IST) Updated:Sat, 31 Aug 2019 05:12 PM (IST)
फंदे से लटकती मिली विवाहिता, दहेज हत्या का आरोप
फंदे से लटकती मिली विवाहिता, दहेज हत्या का आरोप

जासं, भांवरकोल (गाजीपुर) : थाना क्षेत्र के परसदा गांव में शुक्रवार की देर शाम संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से विवाहिता संगीता पटेल (22) पत्नी संदीप पटेल उर्फ धन्नू का शव लटकता मिला। पुलिस ने मामले की छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस मामले में संगीता के भाई दिनेश ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए पति समेत तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।

संदीप पटेल की शादी गत वर्ष बलिया जिले के नरहीं निवासी हरिनारायण पटेल की पुत्री संगीता से इसी वर्ष 24 फरवरी को सरसदा गांव निवासी संदीप पटेल के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिनों बाद ही संदीप पटेल मुंबई के एक निजी कंपनी में काम करने चला गया। हालांकि कुछ दिनों बाद लौट भी आया। घरवालों की माने तो दो-तीन दिन के अंदर संदीप पुन: मुंबई जाने वाला था। जब इसकी जानकारी संगीता को हुई तो वह भी साथ जाने की जिद करने लगी। संदीप उसे साथ ले जाने से मना कर दिया। जिससे वह नाराज होकर शुक्रवार की शाम कमरे में चली गई और कुंडी में कपड़ा बांधकर उससे लटक गई। देर शाम जब संदीप बाहर से घर आया तो उसे लटकता देखकर सन्न रह गया। चीखने लगा तो आसपास के लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। जबकि मायके वालों का कहना है कि ससुराल के लोग दहेज की मांग को लेकर हत्या का शव को लटका दिए हैं। थानाध्यक्ष शैलैश यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर पति संदीप पटेल, ससुर रामप्रवेश पटेल तथा सास रामशीला देवी के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

chat bot
आपका साथी