विवाहिता ने दी जान, दहेज हत्या का मुकदमा

जागरण संवाददाता दिलदारनगर (गाजीपुर) थाना क्षेत्र के दिलदारनगर गांव के कुशवाहा बस्ती में

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Oct 2021 07:10 PM (IST) Updated:Fri, 22 Oct 2021 07:10 PM (IST)
विवाहिता ने दी जान, दहेज हत्या का मुकदमा
विवाहिता ने दी जान, दहेज हत्या का मुकदमा

जागरण संवाददाता, दिलदारनगर (गाजीपुर) : थाना क्षेत्र के दिलदारनगर गांव के कुशवाहा बस्ती में गुरुवार की रात विवाहिता चांदनी कुशवाहा (28 वर्ष) ने कमरे में पंखे की कुंडी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इसकी जानकारी ससुराल वालों को शुक्रवार की सुबह हुई। मृतका की माता स्वीकृति देवी की तहरीर पुलिस ने पति, ससुर, देवर तथा दो ननद के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा पंजीकृत कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ससुर राम नागिन कुशवाहा के मुताबिक चांदनी शाम को भोजन कराने के बाद अपने कमरे में सोने चली गई। शुक्रवार की सुबह विलंब होने पर लोग आवाज दिए,

फिर भी न उठने पर वह पत्नी संग बहू के कमरे की तरफ गए। धक्का देते ही दरवाजा खुल गया। अंदर बहू को पंखे की कुंडी में रस्सी से लटकते देख उनके होश उड़ गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई।

पुलिस शव को पंखे की कुंडी से उतारकर थाना लेकर गई। पति धीरेंद्र कुशवाहा प्रयागराज में रहकर लोको पायलट की तैयारी कर रहें हैं। घटना की जानकारी पाकर वह प्रयागराज से घर के लिए रवाना हो गए।

चांदनी को दो बच्चे थे लेकिन दोनों पैदा होने के बाद मर गए थे। ससुर ने बताया कि बहू चांदनी ने ऐसा कदम क्यों उठाया यह सोच कर हम भी हैरान हैं। घर में कोई विवाद नहीं है। चांदनी की माता स्वीकृति देवी ने ससुराल पक्ष पर दहेज में मोटर साइकिल मांगने को लेकर पुत्री को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। थाना निरीक्षक कमलेश पाल ने बताया कि मा स्वीकृति देवी की तहरीर पर पति, ससुर, देवर तथा दो ननद के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

chat bot
आपका साथी