मनोज सिन्हा ने किया संवाद, गिनाई उपलब्धियां

बिरनो (गाजीपुर) रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने शुक्रवार को जंगीपुर विधानसभा के रुहीपुर कहोतरी चौराबोझ डाडेबन तिलाड़ी आदि गांवों में जनसंवाद किया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 19 Apr 2019 06:16 PM (IST) Updated:Fri, 19 Apr 2019 06:16 PM (IST)
मनोज सिन्हा ने किया संवाद, गिनाई उपलब्धियां
मनोज सिन्हा ने किया संवाद, गिनाई उपलब्धियां

जासं, बिरनो (गाजीपुर) : रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने शुक्रवार को जंगीपुर विधानसभा के रुहीपुर, कहोतरी, चौराबोझ, डाडेबन, तिलाड़ी आदि गांवों में जनसंवाद किया। कहोतरी की सभा में विपक्ष और सपा-बसपा गठबंधन पर तंज कसते हुए कहा कि ये लोग केवल परिवारवाद और वंशवाद को बढ़ावा देते हैं। जिले में विपक्ष ने 50 वर्षों में जितना काम कराया है उससे अधिक अगर मैंने पांच वर्षों में काम नहीं कराया होगा तो आप मुझे वोट न दें। कहा कि यदि अगली सरकार भाजपा की बनी तो भारत विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था हो जाएगा और किसानों की पेंशन को दोगुना करने के साथ साथ, मजदूरों को भी पेंशन दिया जाएगा। कुंवर रमेश सिंह पप्पू, जितेंद्रनाथ पांडेय, गोवर्धन बिद, शैलेश पांडेय, संतोष सिंह, अवधेश राजभर, पंकज राय आदि थे।

chat bot
आपका साथी