सड़क हादसे में घायल युवक की मौत

थाना क्षेत्र के करहिया में एक सप्ताह पूर्व सड़क हादसे में घायल स्थानीय गांव के पट्टी मैगर राय निवासी विनोद उपाध्याय (40) की शनिवार की रात बीएचयू ट्रामा सेंटर में उपचार के दौरान मौत हो गई।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Oct 2021 04:48 PM (IST) Updated:Sun, 17 Oct 2021 04:48 PM (IST)
सड़क हादसे में घायल युवक की मौत
सड़क हादसे में घायल युवक की मौत

जागरण संवाददाता, गहमर (गाजीपुर) : थाना क्षेत्र के करहिया में एक सप्ताह पूर्व सड़क हादसे में घायल स्थानीय गांव के पट्टी मैगर राय निवासी विनोद उपाध्याय (40) की शनिवार की रात बीएचयू ट्रामा सेंटर में उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव स्वजन को सौंप दिया। एक सप्ताह पूर्व अमौरा में मीटर रीडिग कर वापसी के दौरान करहिया यूनियन बैंक के पास पुलिया के नजदीक अचानक अनियंत्रित चार चक्का वाहन ने विनोद उपाध्याय को जोरदार टक्कर मार दी थी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। वह अपने दो भाइयों में सबसे छोटे थे। उनकी पत्नी शालिनी का रो-रोकर बुरा हाल है। उसके एक पुत्र आयुष उपाध्याय (11) व एक पुत्री अन्नया (9) वर्ष की है।

chat bot
आपका साथी