बच्चों में मास्क पहनने की आदत डलवाएं

जागरण संवाददाता खानपुर (गाजीपुर) स्थानीय ग्रामप्रधान रिकी सिंह ने मास्क वितरित कर बच्चों को मास्क पहनाने के लिए माताओं को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि बच्चों को घर से बाहर निकलने पर कोरोना वायरस सहित अन्य मौसम जनित बीमारियों से उन्हें बचाने के लिए उन्हें रंग बिरंगे और कार्टून चित्रों वाले मास्क दें जिससे बच्चे मास्क के प्रति आकर्षित होकर उन्हें पहनेंगे। आशाकर्मी खुश्बू विश्वकर्मा ने बताया कि बारिश के मौसम में कई प्रकार के विषाणु और कीटाणु हमारे आसपास रहते हैं जो शरीर में प्रवेश कर घातक बीमारियों को जन्म देते है। बच्चों सहित बुजुर्गों महिलाओं और घर में बीमार लोगों को विशेष रूप से गर्म पानी पीने और स्वच्छ खाद्य पदार्थ सेवन करने को दें। पुष्पा देवी सरिता सिंह आशा देवी राजकुमार सिंह नखड़ू सिंह आदि थे।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 05 Jul 2020 04:00 PM (IST) Updated:Sun, 05 Jul 2020 04:00 PM (IST)
बच्चों में मास्क पहनने की आदत डलवाएं
बच्चों में मास्क पहनने की आदत डलवाएं

जागरण संवाददाता, खानपुर (गाजीपुर) : स्थानीय ग्रामप्रधान रिकी सिंह ने मास्क वितरित कर बच्चों को मास्क पहनाने के लिए माताओं को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि बच्चों को घर से बाहर निकलने पर कोरोना वायरस सहित अन्य मौसम जनित बीमारियों से उन्हें बचाने के लिए उन्हें रंग बिरंगे और कार्टून चित्रों वाले मास्क दें जिससे बच्चे मास्क के प्रति आकर्षित होकर उन्हें पहनेंगे। आशाकर्मी खुश्बू विश्वकर्मा ने बताया कि बारिश के मौसम में कई प्रकार के विषाणु और कीटाणु हमारे आसपास रहते हैं जो शरीर में प्रवेश कर घातक बीमारियों को जन्म देते है। बच्चों सहित बुजुर्गों महिलाओं और घर में बीमार लोगों को विशेष रूप से गर्म पानी पीने और स्वच्छ खाद्य पदार्थ सेवन करने को दें। पुष्पा देवी, सरिता सिंह, आशा देवी, राजकुमार सिंह, नखड़ू सिंह आदि थे।

chat bot
आपका साथी