महादेवी वर्मा की मनाई गई जयंती

???? ??????? ???? ?????? ?????? ?????? ?? ?? ?? ??????? ?? ???????? ??????? ????? ?? ????? ?? ???? ??? ????? ?????????? ?? ???? ?? ????? ?????? ?????? ?? ???

By JagranEdited By: Publish:Tue, 26 Mar 2019 06:36 PM (IST) Updated:Tue, 26 Mar 2019 10:23 PM (IST)
महादेवी वर्मा की मनाई गई जयंती
महादेवी वर्मा की मनाई गई जयंती

जासं, गाजीपुर : अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की ओर से मंगलवार को कवियत्री महादेवी वर्मा की जयंती पर चंदन नगर स्थित जिलाध्यक्ष के आवास पर विचार गोष्ठी आयोजित की गई। इस मौके पर प्रांतीय उपाध्यक्ष मुक्तेश्वर प्रसाद श्रीवास्तव ने उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वह छायावादी युग की महान कवि थीं। उन्हें ज्ञानपीठ पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था। वह विधान परिषद की सदस्य भी रही। जिलाध्यक्ष अरुण कुमार श्रीवास्तव, मोहनलाल, अमर सिंह राठौर, संजय सेवराई, अजय श्रीवास्तव मौजूद रहे। संचालन जिला सचिव शैल श्रीवास्तव ने किया। कायस्थ चित्रगुप्त महासभा की ओर से गौसावाद स्थित जिलाध्यक्ष संदीप कुमार श्रीवास्तव के आवास पर जयंती मनाई गई। इस मौके पर राजेंद्र अस्थाना, दीनानाथ श्रीवास्तव, परशुराम लाल, श्रीप्रकाश लाल, प्रियांशु श्रीवास्तव मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी