श्रमिकों को दी लेबर एक्ट की जानकारी

जागरण संवाददाता गाजीपुर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में न्याय चला आपके द्वार अभि

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Oct 2021 07:02 PM (IST) Updated:Fri, 22 Oct 2021 07:02 PM (IST)
श्रमिकों को दी लेबर एक्ट की जानकारी
श्रमिकों को दी लेबर एक्ट की जानकारी

जागरण संवाददाता, गाजीपुर : जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में न्याय चला आपके द्वार अभियान के क्रम में न्याय सबके लिए स्लोगन के साथ शुक्रवार को भारत के प्रसिद्ध राष्ट्रीय अफीम एवं क्षारोद कारखाना के सभागार में जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें फैक्ट्री के श्रमिकों को लेबर एक्ट के तहत संविधान में प्रदत्त अधिकारों की विधिक जानकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पूर्णकालिक सचिव कामायनी दुबे द्वारा दी गई। यह अभियान सरकार के विधि एवं न्याय मंत्रालय के निर्देश पर आजादी के अमृत महोत्सव अभियान के अंतर्गत चलाया जा रहा है। इससे जिला मुख्यालय से लेकर कस्बों एवं गांव तथा अमीर गरीब सभी लोगों को उनको संविधान में प्रदत्त अधिकारों से अवगत कराया जा रहा है और उन्हें न्याय सुलभता से उपलब्ध भी कराया जा रहा है। इसमें दो सौ से अधिक श्रमिकों ने प्रतिभाग किया। इसमें अफीम फैक्ट्री के मैनेजर ओपी राय व सुपरिटेंडेंट बीएन कुमार आदि रहे।

chat bot
आपका साथी