काशीनाथ राय बने अध्यक्ष, समीक्षा प्रसाद महासचिव

कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए काशीनाथ राय ने बाजी मारी। वहीं महासचिव पद के लिए समीक्षा प्रसाद विजयी घोषित हुए। सोमवार को हुए चुनाव में 215 मतदाताओं में से 201 ने मतदान किया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 25 Jan 2021 11:14 PM (IST) Updated:Mon, 25 Jan 2021 11:14 PM (IST)
काशीनाथ राय बने अध्यक्ष, समीक्षा प्रसाद महासचिव
काशीनाथ राय बने अध्यक्ष, समीक्षा प्रसाद महासचिव

जागरण संवाददाता, गाजीपुर : कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए काशीनाथ राय ने बाजी मारी। वहीं महासचिव पद के लिए समीक्षा प्रसाद विजयी घोषित हुए। सोमवार को हुए चुनाव में 215 मतदाताओं में से 201 ने मतदान किया। सायं पांच बजे तक मतदान प्रक्रिया चली। इस मौके पर सुरक्षा के लिए पुलिस तैनात रही। अध्यक्ष पद के लिए काशीनाथ राय व शंकर सिंह यादव के बीच सीधी टक्कर में 49 मतों से काशीनाथ राय विजयी घोषित हुए। वहीं वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए शशिकांत यादव व आदित्य नारायण सिंह के बीच सीधे टक्कर में 85 मतों से शशिकांत यादव विजयी हुए। महासचिव पद के लिए समीक्षा प्रसाद व विनोद कुमार चतुर्वेदी के बीच लड़ाई में समीक्षा प्रसाद ने 51 मतों से बाजी मारी। कोषाध्यक्ष पद पर मदन सिंह कुशवाहा रमेश सिंह यादव को 37 मतों से हराकर विजयी हुए। इसके अलावा निर्विरोध चुने गए पदाधिकारियों मे वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए विनोद कुमार शर्मा व राम पति यादव, कनिष्ठ उपाध्यक्ष दीपक कुमार, सहसचिव प्रशासन शोभनाथ सिंह यादव, सह सचिव प्रकाशन धनंजय पांडेय व पुस्तकालय मंत्री गोविद राम चुने गए। इसके अलावा सदस्य कार्यकारिणी वरिष्ठ के लिए हेमंत सिंह चौहान, मो. सफाउद्दीन सिद्दीकी, अमर सिंह, राजेंद्र सिंह यादव, वसीम सिद्दीकी व ऋषिदेव पांडेय चुने गए। कार्यकारिणी कनिष्ठ के लिए रामजन्म राम, सुशील दुबे, लव कुमार राय, संतोष कुमार मौर्य व राजेश यादव निर्विरोध चुने गए। मुख्य चुनाव अधिकारी के रूप में दशरथ सिंह यादव व सहायक चुनाव अधिकारी श्याम नारायण कुशवाहा व परितोष तिवारी ने चुनाव संपन्न कराया। ओमप्रकाश अध्यक्ष व राजेश यादव चुने गए उपाध्यक्ष

जागरण संवाददाता, गाजीपुर : उत्तर प्रदेश चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी संघ पशुपालन विभाग का द्विवार्षिक चुनाव अधिकारी डा. त्रिवेणी शंकर दुबे की देखरेख में सोमवार को हुआ। इसमें अध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद, उपाध्यक्ष राजेश यादव, संयुक्त मंत्री विध्यावासिनी गौतम, संगठन मंत्री मनीष पाठक, कोषाध्यक्ष गोपाल गुप्ता, आडिटर जितेंद्र सिंह, महामंत्री अरविद कुमार श्रीवास्तव चुने गए। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई।

chat bot
आपका साथी