किसानों को योजनाओं के बारे में दी गई जानकारी

कृषि विभाग की ओर से क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय पचौरी में ।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 14 Sep 2021 07:46 PM (IST) Updated:Tue, 14 Sep 2021 07:46 PM (IST)
किसानों को योजनाओं के बारे में दी गई जानकारी
किसानों को योजनाओं के बारे में दी गई जानकारी

जागरण संवाददाता, भदौरा (गाजीपुर) : कृषि विभाग की ओर से क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय पचौरी में मंगलवार को द मिलियन फार्मर्स स्कूल (किसान पाठशाला) का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, बीज ग्राम योजना, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के बारे में जानकारी दी गई। तकनीकी सहायक इंद्रेश कुमार वर्मा ने धान में उर्वरक एवं जल प्रबंधन के बारे में बताया। उन्होंने पराली जलाने से होने वाले नुकसान के बारे में जानकारी दी। कहा कि पराली जलाने पर भूमि के पोषक तत्वों की हानि होती है। मिट्टी की जल धारण करने की क्षमता कम हो जाती है। साथ ही वातावरण भी प्रदूषित होता है। फसल अवशेषों को खेत में ही विभिन्न कृषि यंत्रों से मिला दें। उद्यान विभाग व पशुपालन विभाग की एकीकृत बागवानी मिशन योजना, मधुमक्खी पालन, मशरूम उत्पादन, संरक्षित खेती, ड्राप मोर क्राप, कुक्कुट पालन, खुरपका तथा मुहपका रोग नियंत्रण कार्यक्रम नि:शुल्क टीकाकरण योजना के बारे में जानकारी दी गई। ग्राम प्रधान विनय कुमार गुप्ता ने किसानों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। किसान चुनचुन उपाध्याय, राजकुमार शर्मा, हरिहर, कंचन कुशवाहा, बासगीत कुशवाहा, सत्येंद्र कुशवाहा आदि थे।

chat bot
आपका साथी