घर-घर जाकर दी जाएगी नारी सशक्तीकरण की जानकारी

गाजीपुर : आरटीआई सभागार में मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा लखनऊ में किए गए संकल्प अभियान क्रियान्वयन के शुभारंभ कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा गया। मौजूद जिलाधिकारी के. बालाजी व भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष रूद्रा पांडेय ने महिलाओं को इसके बारे में जानकारी दी।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 20 Nov 2018 09:54 PM (IST) Updated:Tue, 20 Nov 2018 10:08 PM (IST)
घर-घर जाकर दी जाएगी नारी सशक्तीकरण की जानकारी
घर-घर जाकर दी जाएगी नारी सशक्तीकरण की जानकारी

जासं, गाजीपुर : आरटीआई सभागार में मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा लखनऊ में किए गए संकल्प अभियान क्रियान्वयन के शुभारंभ कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा गया। मौजूद जिलाधिकारी के. बालाजी व भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष रूद्रा पांडेय ने महिलाओं को इसके बारे में जानकारी दी।

जिलाधिकारी ने बताया कि नारी सशक्तिकरण यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 20 नवंबर से शुरू होकर 20 दिसंबर तक ब्लाक स्तर पर चलेगा। प्रत्येक ब्लाक स्तर पर नारी सशक्तिकरण से जुड़े विभागों के माध्यम से 11 सदस्यीय टीम बनायी जायेगी। ब्लाक पर एक-एक टीम के माध्यम से कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह कर्मचारी घर-घर जाकर महिलाओं को नारी सशक्तिकरण के संबंध में योजनाओं की जानकारी देंगे, जिससे अधिक से अधिक महिलाओं को लाभ प्राप्त हो सके। बताया कि 27 नवंबर से आठ दिसंबर तक जनसंपर्क कार्यक्रम तथा नौ से 19 दिसंबर तक नारी सशक्तीकरण शिविर का आयोजन किया जायेगा। जिसमें ग्राम पंचायतों में महिला सिपाहियों द्वारा सुरक्षा एवं आत्मरक्षा संबंधी कार्यशाला, शिक्षकों द्वारा स्कूल चलों अभियान के संबंध में जागरुकता पैदा करना, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा बाल पुष्टाहार का वितरण, आशा बहुओं द्वारा आयरन की गोलियों का वितरण एवं प्रजनन स्वास्थ्य संबंधी जागरुकता का प्रचार-प्रसार, महिलाओं को व्यवहारिक वित्तीय सलाह प्रदान की जाएगी। 20 दिसंबर को नारी सम्मेलन कार्यक्रम आयोजित इसका समापन होगा। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी हरिकेश चाौरसिया, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला प्राबेशन अधिकारी अनिल कुमार सोनकर, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी नरेंद्र विश्वकर्मा, रियाजुद्दीन अंसारी, शीला सोनकर नगर पंचायत अध्यक्ष सैदपुर, मीरा श्रीवास्तव महिला मोर्चा, सभी सीडीपीओ, सुपरवाइजर व रानी लक्ष्मीबाई आशा ज्योति केंद्र के कर्मचारी थे।

chat bot
आपका साथी