चौपाल में दी योजनाओं की जानकारी

जखनियां (गाजीपुर): भाजपा कार्यकर्ताओं ने बुधवार की रात ग्राम स्वरोजगार योजना के तहत सोफीपुर

By JagranEdited By: Publish:Thu, 26 Apr 2018 10:08 PM (IST) Updated:Thu, 26 Apr 2018 10:08 PM (IST)
चौपाल में दी योजनाओं की जानकारी
चौपाल में दी योजनाओं की जानकारी

जखनियां (गाजीपुर): भाजपा कार्यकर्ताओं ने बुधवार की रात ग्राम स्वरोजगार योजना के तहत सोफीपुर गांव में चौपाल लगाकर केंद्र द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को जानकारी दी। जिलाध्यक्ष भानुप्रताप ¨सह ने कहा कि यह सरकार गरीबों को समर्पित है। स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत, सुंदर भारत विकसित भारत के नारे के साथ देश को शीर्ष स्थान पर ले जाने के लिए दिन रात निरंतर कार्य कर रहे हैं। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रभुनाथ चौहान ने कहा कि पीएम मोदी का सपना है कि भारत गरीबी मुक्त हो। चौपाल में जिला कृषि अधिकारी सहित ग्राम पंचायत अधिकारी, पंजाब नेशनल बैंक के मैनेजर, इंडेन गैस संचालक समेत अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद थे। भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष प्रमोद वर्मा, मंडल अध्यक्ष उमाशंकर यादव, महामंत्री धर्मवीर भारद्वाज, बूथ अध्यक्ष दिनेश गुप्ता, बृजेश राम आदि मौजूद थे। अध्यक्षता ग्रामप्रधान रीता राम व संचालन इंद्रदेव कुशवाहा ने किया।

chat bot
आपका साथी