कमर तोड़ रहा महंगाई का ग्राफ : बनवारी लाल कंछल

समाजवादी पार्टी व्यापार सभा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद बन।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 18 Sep 2021 06:47 PM (IST) Updated:Sat, 18 Sep 2021 06:47 PM (IST)
कमर तोड़ रहा महंगाई का ग्राफ : बनवारी लाल कंछल
कमर तोड़ रहा महंगाई का ग्राफ : बनवारी लाल कंछल

जागरण संवाददाता, गाजीपुर : समाजवादी पार्टी व्यापार सभा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद बनवारीलाल कंछल ने कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार में महंगाई का ग्राफ रंक से लेकर राजा तक की कमर को तोड़ रहा है। श्री बंछल लंका स्थित एक निजी होटल में शनिवार को पत्रकारों से मुखातिब थे।

उन्होंने कहा कि गैस सिलेंडर का दाम काफी बढ़ गया है। पहले लकड़ी जलाते समय आंसू निकल आते थे, लेकिन अब गैस सिलेंडर खरीदने में आंसू निकल रहे हैं। डीजल और पेट्रोल के दाम आसमान छू रहे हैं। स्कूटर पर बैठने से पहले आम आदमी को अपनी जेब देखनी पड़ जा रही है। इसी प्रकार खाने वाले तेलों के दामों में भारी बढ़ोत्तरी हुई है। वर्तमान सरकार नौजवानों को रोजगार देने में पूरी तरह से असफल साबित हुई है। 2020 और 2021 में लाकडाउन के दौरान व्यापारियों को अपनी दुकानें व गोदामों को लगभग 150 दिन बंद करने पड़े थे जिससे उनका बहुत सा माल खराब हो गया। साथ ही व्यापार में भारी नुकसान हुआ।

chat bot
आपका साथी