संगठन को मजबूत बनाने पर हुआ विचार

जासं, गाजीपुर : भाजपा अनुसूचित मोर्चा की बैठक सोमवार को जिला कार्यालय पर हुई। इसमें बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने पर विचार-विमर्श किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 19 Nov 2018 09:45 PM (IST) Updated:Mon, 19 Nov 2018 09:45 PM (IST)
संगठन को मजबूत बनाने पर हुआ विचार
संगठन को मजबूत बनाने पर हुआ विचार

जासं, गाजीपुर : भाजपा अनुसूचित मोर्चा की बैठक सोमवार को जिला कार्यालय पर हुई। इसमें बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने पर विचार-विमर्श किया गया। प्रदेश स्तर पर 21 से 30 नवंबर तक लखनऊ में होने वाले जातिवार सम्मेलन पर भी विचार-विमर्श किया गया। जिलाध्यक्ष श्याम नारायण राम ने कहा कि समाज के गरीब शोषित व निचले स्तर पर जीवन यापन करने वालों के लिए योजना बनाकर केंद्र व प्रदेश सरकार लगातार कार्य कर रही है। बैठक में जिला उपाध्यक्ष सुदर्शन कन्नौजिया, शिव वचन बोहरा, विवेकानंद कन्नौजिया, डा. सुखराम पासवान, मोनू कुमार, सत्येंद्र कुमार, बागेश्वरी, गायत्री आदि रहे। संचालन मोर्चा के महामंत्री राजेश कुमार ने किया।

chat bot
आपका साथी