भ्रष्टाचार के विरोध में भूख हड़ताल

जासं, गाजीपुर : सफाई कर्मी वेलफेयर सोसाइटी संघ के बैनर तले भ्रष्टाचार के विरोध में दूसरे

By JagranEdited By: Publish:Wed, 26 Sep 2018 06:36 PM (IST) Updated:Wed, 26 Sep 2018 06:36 PM (IST)
भ्रष्टाचार के विरोध में भूख हड़ताल
भ्रष्टाचार के विरोध में भूख हड़ताल

जासं, गाजीपुर : सफाई कर्मी वेलफेयर सोसाइटी संघ के बैनर तले भ्रष्टाचार के विरोध में दूसरे दिन बुधवार को भी मनिहारी ब्लाक अध्यक्ष दुलारी देवी अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठी रहीं। उनके समर्थन में दर्जनों कर्मचारी साथ हैं। वक्ताओं ने कहा कि ब्लाक कार्यालयों में सफाई कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। वे मनमानी करते हैं। धनउगाही का विरोध करने पर वेतन रोकने की धमकी देते हैं। इसकी जानकारी अधिकारियों को होने के बावजूद र्कारवाई नहीं की जाती है। ऐसे सफाई कर्मचारियों को वहां से हटाकर गांवों में तैनात किया जाए। मांगें पूरी होने तक हड़ताल जारी रहेगी। इस मौके पर अश्विनी राय, मानेश्वर प्रसाद गौतम सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी