रैली में शामिल होने सैकड़ों कांग्रेसी दिल्ली रवाना

गाजीपुर दिल्ली के रामलीला मैदान में कांग्रेस पार्टी की ओर से 14 दिसंबर को भारत बचाओ महारैली में शामिल होने के लिए जिला कांग्रेस कमेटी के सैकड़ों कार्यकर्ता दिल्ली के लिए रवाना हो गए। शुक्रवार की शाम सिटी रेलवे स्टेशन पर सुहेलदेव एक्सप्रेस में झंडा बैनर लगाए हुए कांग्रेसियों ने जमकर नारेबाजी की।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 13 Dec 2019 07:13 PM (IST) Updated:Fri, 13 Dec 2019 07:13 PM (IST)
रैली में शामिल होने सैकड़ों कांग्रेसी दिल्ली रवाना
रैली में शामिल होने सैकड़ों कांग्रेसी दिल्ली रवाना

जागरण संवाददाता, गाजीपुर : दिल्ली के रामलीला मैदान में कांग्रेस पार्टी की ओर से 14 दिसंबर को भारत बचाओ महारैली में शामिल होने के लिए जिला कांग्रेस कमेटी के सैकड़ों कार्यकर्ता दिल्ली के लिए रवाना हो गए। शुक्रवार की शाम सिटी रेलवे स्टेशन पर सुहेलदेव एक्सप्रेस में झंडा, बैनर लगाए हुए कांग्रेसियों ने जमकर नारेबाजी की। इसके अलावा कुछ कांग्रेसी अन्य ट्रेनों से भी रवाना हो चुके हैं।

महंगाई, बेरोजगारी, मंदी और किसानों की समस्या को लेकर कांग्रेस दिल्ली के रामलीला मैदान में बड़ी रैली करने जा रही है। इसमें नागरिक संशोधन कानून का मुद्दा भी शामिल हो गया है। इस रैली को लेकर कांग्रेस ने देश भर से तमाम लोगों को रामलीला मैदान पहुंचने का आह्वान किया है। जिला अध्यक्ष सुनील राम ने कहा कि यह रैली ऐतिहासिक होगी। इसमें शामिल होने के लिए भरी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता रवाना हो चुके हैं। इस रैली के माध्यम से केंद्र सरकार को विभिन्न मुद्दों पर घेरने का प्रयास किया जाएगा। रैली में शामिल होने के लिए डा. मारकंडेय सिंह, रविकांत राय, राजीव सिंह, अजय श्रीवास्तव, कुसुम तिवारी, चंद्रिका सिंह, माधव कृष्ण, अनुराग पांडेय, दिव्यांशु पांडेय, रामप्रसाद, चंद्रशेखर, झुन्ना शम्रा, विनोद सिंह, आनंद राय, राकेश राय, जयप्रकाश यादव, राजेश गुप्ता, सुनील साहू, जेपी चौरसिया, अशोक राय आदि थे।

chat bot
आपका साथी