मनियां में अब तक नहीं खुला क्रय केंद्र, कैसे हो खरीद

किसानों को धान विक्रय के लिए प्रशासन की ओर से पीसीयू का निर्धारित धान क्रय केंद्र मनिया उपेक्षा का शिकार है। खरीद प्रारंभ होने के एक माह बीत जाने के बाद भी केंद्र न खोलने के कारण किसान अपने धान को नहीं बेच पा रहे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 05 Dec 2021 08:23 PM (IST) Updated:Sun, 05 Dec 2021 08:23 PM (IST)
मनियां में अब तक नहीं खुला क्रय केंद्र, कैसे हो खरीद
मनियां में अब तक नहीं खुला क्रय केंद्र, कैसे हो खरीद

जागरण संवाददाता, भांवरकोल (गाजीपुर) : किसानों को धान विक्रय के लिए प्रशासन की ओर से पीसीयू का निर्धारित धान क्रय केंद्र मनिया उपेक्षा का शिकार है। खरीद प्रारंभ होने के एक माह बीत जाने के बाद भी केंद्र न खोलने के कारण किसान अपने धान को नहीं बेच पा रहे हैं। किसान को मजबूरन अपना धान साहूकारों के पास औने-पौने दाम पर बेचना पड़ रहा है। क्रय केंद्र पर धान को साफ करने के लिए रखी गई पैडी एंड ह्वीट मशीन डस्टर शोपीस बनकर रह गई है।

बाढ़ व बारिश की वजह से धान को तैयार करने में कुछ विलंब हुआ, लेकिन जैसे-जैसे धान तैयार होने लगा है किसान अपने धान को बेंचने के लिए केंद्रों का रुख करने लगे है। मानक के अनुसार धान होने पर खरीद भी जनपद के अन्य केंद्रों पर होने लगी है लेकिन मनियां केंद्र न खुलने कारण किसान परेशान इधर-उधर भटक रहे है।

मनियां गांव के किसान रामबदन राय ने बताया कि क्रय केंद्र न खुलने के कारण 35 क्विटल साहूकार के हाथों बेच दिया। वहीं अनिरुद्ध राय ने 50 क्विटल धान बिचौलियों को बेंच दिया। किसान रमाकांत राय केन्द्र पर ही अपना लगभग पैंतीस क्विटल धान खुले आसमान में रखकर खरीद का इंतजार कर रहे हैं। बताया कि यहां कभी प्रभारी आते ही नहीं बस मशीन रख दी गई है। किसानों ने शीघ्र खरीद शुरू कराने की मांग की है।

-----

केंद्र प्रभारी के बदल जाने के कारण नए प्रभारी की नियुक्त की आन लाइन प्रक्रिया कराने के कारण केंद्र नहीं खुल पा रहा था। केंद्र प्रभारी की नियुक्ति हो गई है, अब केंद्र को समय से खोलकर किसानों के धान की खरीद की जाएगी।

- रतन कुमार शुक्ल, जिला विपणन अधिकारी

chat bot
आपका साथी