सभी थानों पर हेल्प डेस्क स्थापित

मिशन शक्ति के तहत जिला पंचायत सभागार में जनपद स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान योजना के उद्देश्य के बारे में विभिन्न वक्ताओं ने विस्तार से अपने विचार व्यक्त किए।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 30 Oct 2020 05:28 PM (IST) Updated:Fri, 30 Oct 2020 05:28 PM (IST)
सभी थानों पर हेल्प डेस्क स्थापित
सभी थानों पर हेल्प डेस्क स्थापित

जागरण संवाददाता, गाजीपुर : 'मिशन शक्ति' के तहत जिला पंचायत सभागार में जनपद स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान योजना के उद्देश्य के बारे में विभिन्न वक्ताओं ने विस्तार से अपने विचार व्यक्त किए। इसमें मिशन शक्ति के अंतर्गत किए जाने वाले कार्य तथा विभिन्न विभागों की महिलाओं एवं बालिकाओं को सम्मान, सुरक्षा, स्वावलंबन के बारे में जानकारी दी गई। एसपी सिटी गोपीनाथ ने कहा कि नारी सुरक्षा के लिए प्रत्येक थाने में महिला हेल्प डेस्क, विभिन्न सरकारी हेल्पलाइन नंबर जैसे- 1090-वीमेन पॉवर लाइन, 181-महिला हेल्पलाइन, 108-एम्बुलेंस सेवा, 1076-मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 112-पुलिस आपातकालीन सेवा, 1098-चाइल्ड लाइन एवं 102-स्वास्थ्य सेवा संचालित की जा रही है। उपायुक्त उद्योग द्वारा स्वावलंबन के लिए विभिन्न सरकारी योजनाओं जैसे-प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद वित्त पोषण सहायता योजना, एक जनपद एक उत्पाद प्रशिक्षण एवं टूल किट योजना, विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, स्टैंड अप-इंडिया योजना आदि के बारे में जानकारी प्रदान की गई। आरसेटी निदेशक विनोद शर्मा ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए विभिन्न निशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रमों के बारे में बताया। लइक अहमद, श्रम प्रवर्तन अधिकारी ने महिला कामगारों के लिए उपयोगी योजनाओं की जानकारी दी। विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजनांतर्गत दर्जी ट्रेड के प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र का वितरण मुख्य विकास अधिकारी द्वारा किया गया। इससे पहले सीडीओ श्रीप्रकाश गुप्त ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसमें 150 पुरूष व महिलाओं ने प्रतिभाग किया। इसमें अजय कुमार गुप्त उपायुक्त उद्योग, वशिष्ठ सिंह यादव अध्यक्ष इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन गाजीपुर चैप्टर, विजय शंकर वर्मा अध्यक्ष जिला व्यापार मंडल, लइक अहमद श्रम प्रवर्तन अधिकारी आदि शामिल थे। कार्यक्रम का संचालन सुभाष प्रजापति, नेहरू युवा केंद्र द्वारा किया गया।

chat bot
आपका साथी