हलधरपुर की रैली कराएगी पार्टी की ताकत का अहसास

सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर शनिवार को महेगवा स्थित सपा नेता पूर्व प्रमुख विजय यादव के आवास पर कहा कि हलधरपुर मऊ में 27 अक्टूबर को सुभासपा की रैली में आई भीड़ पार्टी की ताकत का एहसास कराएगी।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 23 Oct 2021 08:34 PM (IST) Updated:Sat, 23 Oct 2021 08:34 PM (IST)
हलधरपुर की रैली कराएगी पार्टी की ताकत का अहसास
हलधरपुर की रैली कराएगी पार्टी की ताकत का अहसास

जागरण संवाददाता, मरदह (गाजीपुर) : सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर शनिवार को महेगवा स्थित सपा नेता पूर्व प्रमुख विजय यादव के आवास पर कहा कि हलधरपुर मऊ में 27 अक्टूबर को सुभासपा की रैली में आई भीड़ पार्टी की ताकत का एहसास कराएगी। दावा किया कि हरदोई, इटावा से लेकर हमीरपुर, कुशीनगर तक सुभासपा -सपा के गठबंधन का असर आगामी विधानसभा चुनाव के परिणामों में दिखेगा। वह पत्रकारों से रूबरू थे। कहा कि भाजपा को सत्ता से बेदखल करने का प्रदेश की जनता ने मन बना लिया है। इस अवसर पर पूर्व ब्लाक प्रमुख विजय सिंह यादव, सुनील सिंह, रुद्र प्रताप सिंह, विनोद तिवारी आदि रहे।

chat bot
आपका साथी