ग्राम पंचायतों को 20 लाख तक के स्वीकृति का अधिकार मिले

राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन ने बुधवार को एसडीएम .

By JagranEdited By: Publish:Wed, 04 Aug 2021 06:33 PM (IST) Updated:Wed, 04 Aug 2021 09:43 PM (IST)
ग्राम पंचायतों को 20 लाख तक के स्वीकृति का अधिकार मिले
ग्राम पंचायतों को 20 लाख तक के स्वीकृति का अधिकार मिले

जागरण संवाददाता, गाजीपुर : राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन ने बुधवार को एसडीएम के माध्यम से राज्यपाल को जिला संरक्षक व प्रदेश महासचिव मु. समीम सिददीकी व जिलाध्यक्ष नागेंद्र यादव के संयुक्त नेतृत्व में 16 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा।

जिलाध्यक्ष नागेंद्र यादव उर्फ जोगी यादव ने कहा कि ग्राम प्रधानों का मानदेय 15 हजार प्रतिमाह किया जाए व इसके लिए अलग से बजटीय व्यवस्था प्राविधान हो, ग्राम पंचायतों को 20 लाख तक लागत की परियोजनाओं की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति का अधिकार दिया जाए, ग्राम प्रधानों की कार्यकाल के दौरान मृत्यु की स्थिति में ग्राम प्रधान के उत्तराधिकारी को 25 लाख बीमा राशि प्रदान की जाए। जहां कहीं ग्राम पंचायतों की पुरानी देनदारियां शेष हैं उन्हें पूर्ण किए जाने तक नवीन कार्यों के भुगतान पर प्रतिबंध लगाया जाए। सात से आठ फीट ऊंचे पौधों के रोपण तथा ट्री-गार्ड व सिचाई के लिए उचित व्यवस्था कराई जाए। इस दौरान कार्यवाहक जिलाध्यक्ष एस एन सिंह, सदर ब्लाक अध्यक्ष रामज्ञान सिंह यादव, रामसमुझ, फेकान, रितेश कुमार, जगतनारायण, धर्मदेव, जनार्दन, सुनील, अब्दुल मन्नान, सोनू, संतोष, संजय आदि प्रधानगण थे।

chat bot
आपका साथी