सीएम के आगमन की चल रहीं तैयारियां

जागरण संवाददाता सैदपुर (गाजीपुर) मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 20 सितंबर को संभावित आगमन क

By JagranEdited By: Publish:Fri, 17 Sep 2021 08:18 PM (IST) Updated:Sat, 18 Sep 2021 12:12 AM (IST)
सीएम के आगमन की चल रहीं तैयारियां
सीएम के आगमन की चल रहीं तैयारियां

जागरण संवाददाता, सैदपुर (गाजीपुर) : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 20 सितंबर को संभावित आगमन को लेकर तैयारियां तेज हो गईं हैं। जिला प्रशासन जहां बारिश के बीच तैयारियों में जुटा हुआ है वहीं पार्टी नेता भीड़ को लेकर कसरत में जुटे हुए हैं।

सीएम योगी के आगमन को लेकर प्रशासन और भाजपा जिला संगठन के अलावा जनप्रतिनिधि तैयारियों में जुट गए हैं। शुक्रवार को एमएलसी विशाल सिंह चंचल, सदर विधायक संगीत बलवंत, जमानियां विधायक सुनीता सिंह एवं जिलाध्यक्ष भानूप्रताप सिंह ने नगर स्थित डाकबंगले में साथ बैठकर कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की। जनप्रतिनिधियों ने कार्यक्रम को सफल बनाने पर चर्चा की। इसके बाद भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर कार्यक्रम में भीड़ एकत्र करने पर विचार विमर्श किया गया। एमएलसी ने कहा मुख्यमंत्री का सैदपुर क्षेत्र में जनसभा का पहला कार्यक्रम है। सभी लोग कार्यक्रम को सफल बनाने में जुट जाएं। बैठक के बाद एमएलसी ने हेलीपैड स्थल व कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। कार्य में लगे लोगों को आवश्यक सुझाव दिया।

----

बारिश डाल रही तैयारी में खलल: टाउन नेशनल इंटर कॉलेज में मंच बनाने व टेंट लगाने का कार्य होना है। बारिश के चलते जर्मन हैंगर मंच बनाया जा रहा है। टेंट भी जर्मन हैंगर होना है। कार्यक्रम स्थल के आसपास थाना से त्रिमुहानी तक एवं त्रिमुहानी से रामकरन सेतु तक सड़क क्षतिग्रस्त है। डीएम ने पीएनसी के अधिकारियों को सड़क मरम्मत कराने का निर्देश दिया है लेकिन अब तक सड़क मरम्मत का कार्य बारिश के चलते शुरू नहीं हो सका है। एसडीएम विक्रम सिंह ने बताया कि तैयारियां चल रही है। हेलीपैड का कार्य शुरू है और मंच भी बनाया जा रहा है। बारिश के चलते सड़क मरम्मत कार्य शुरू नहीं हो पाया है। कल से शुरू होने की उम्मीद है।

chat bot
आपका साथी