छात्राओं ने बुलंद की महिला विश्वविद्यालय की आवाज

गाजीपुर राजकीय महिला पीजी कालेज की छात्राएं जिले में एक महिला विश्वविद्यालय स्थापित करने की मांग बुलंद कर रही हैं। इसका नेतृत्व कर रही हैं शोध छात्रा उरूज फात्मा। महिला विश्वविद्यालय की मांग को जिले भर के छात्र-छात्राओं सहित आम जनमानस का भी समर्थन मिल रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 18 Apr 2019 05:46 PM (IST) Updated:Thu, 18 Apr 2019 05:46 PM (IST)
छात्राओं ने बुलंद की महिला विश्वविद्यालय की आवाज
छात्राओं ने बुलंद की महिला विश्वविद्यालय की आवाज

जासं, गाजीपुर : राजकीय महिला पीजी कालेज की छात्राएं जिले में एक महिला विश्वविद्यालय स्थापित करने की मांग बुलंद कर रही हैं। इसका नेतृत्व कर रही हैं शोध छात्रा उरूज फात्मा। महिला विश्वविद्यालय की मांग को जिले भर के छात्र-छात्राओं सहित आम जनमानस का भी समर्थन मिल रहा है। इसको लेकर छात्राओं ने कालेज परिसर में एक बैठक की। उरूज फात्मा ने कहा कि जिले में पिछले कई वर्ष से लगातार विश्वविद्यालय की मांग की जा रही है लेकिन किसी कारणवश यह पूरा नहीं हो पा रही है। आसपास के जिलों में विश्वविद्यालय स्थापित हो गए हैं, इससे वहां छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा ग्रहण करने में काफी सहूलियत मिल रही है। हमारे जिले में यह सुविधा न होने से छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए अन्य शहरों व प्रदेशों का रूख करना पड़ता है लेकिन केवल साधन संपन्न परिवार के बच्चे ही ऐसा कर पाते हैं। मध्यम व निम्न वर्ग के बच्चे मेधावी होते हुए भी बाहर जाकर पढ़ाई नहीं कर पाते। इसके लिए जरुरी है कि जिले के एक राज्यपोषित महिला विश्वविद्यालय स्थापित हो, जहां सरकार द्वारा चलाई जा रहीं महिला संबंधित सभी योजनाएं, प्रशिक्षण कार्यक्रम व उच्च शिक्षा संबंधित पाठ्यक्रम मौजूद हों। इससे यहां की छात्राएं भी आसानी से उच्च शिक्षा ग्रहण बेहतर कैरियर बना सकेंगी। इसके लिए एक अभियान चलाया जा रहा है और इससे पूरे जिले को जोड़ने की कोशिश हो रही है। अगर जिले का एक हिस्सा भी इस अभियान से जुड़ता है तो महिला विश्वविद्यालय की स्थापना से कोई रोक नहीं सकता। बैठक में काफी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं।

chat bot
आपका साथी