चार घंटे चली वार्ता, 20 को नोटिस

स्थानीय स्टेशन पर ट्रेन की ठहराव के मांगों को लेकर।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 24 Jul 2021 08:30 PM (IST) Updated:Sat, 24 Jul 2021 08:30 PM (IST)
चार घंटे चली वार्ता, 20 को नोटिस
चार घंटे चली वार्ता, 20 को नोटिस

जागरण संवाददाता, गहमर (गाजीपुर) : स्थानीय स्टेशन पर ट्रेन की ठहराव के मांगों को लेकर भूतपूर्व सैनिक सेवा समिति गहमर व क्षेत्रीय ग्रामीणों का रेलवे के खिलाफ आंदोलन अब आर-पार के मोड़ पर आ गया है। शनिवार की सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक स्थानीय कोतवाली में आंदोलनकारी व जिला प्रशासन के बीच चली वार्ता में कोई नतीजा नहीं निकल सका। रेल रोको आंदोलन की तैयारी पूरी की जा रही है तो प्रशासन भी इनको रोकने के लिए हर तरकीब आजमा रहा है। 20 आंदोलनाकारियों को नोटिस जारी कर चेताया है कि यदि कोई भी रेल ट्रैक पर बैठेगा तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

पूर्व सैनिकों ने चेताया कि यदि हमारी मांगें नहीं मानी गईं तो आगामी 26 जुलाई को रेल रोको आंदोलन के तहत बक्सर-पंडित दीनदयाल उपाध्याय रेल मार्ग के स्थानीय स्टेशन पर चक्का जाम करेंगे। इसकी सारी जिम्मेदारी रेल प्रशासन की होगी। दानापुर रेलमंडल के गहमर रेलवे स्टेशन के सर्कुलेटिग एरिया में प्रमुख ट्रेनों के ठहराव के लिए पिछले सात दिनों से चल रहे अनिश्चित कालीन धरना दे रहे हैं। पूर्व सैनिक सेवा समिति के अध्यक्ष सुबेदार मेजर मारकंडेय सिंह ने कहा कि धरना-प्रदर्शन, कैंडिल मार्च, आम सभा आदि के माध्यम से सैनिकों की मांगों से अवगत कराया जा रहा है। रेल सेवा समिति के अध्यक्ष हृदय नारायण सिंह ने रेल अधिकारियों से मांग की कि जिन ट्रेनों का ठहराव पूर्व में स्थानीय स्टेशन पर होता था उनको पुन: बहाल किया जाए। उव्यापार मंडल के अध्यक्ष रविद्र सिंह व महामंत्री दुर्गा चौरसिया, अमजद हुसैन, मुरली कुशवाहा, मनीष सिंह बिट्टू, कांग्रेस नेता वाल्मीकि सिंह, विमलेश सिंह, ओमप्रकाश सिंह, महेंद्र उपाध्याय, कुनाल आदि थे। आंदोलनकारियों से वार्ता करने वाले अधिकारियों में एएसपी ग्रामीण आरडी चौरसिया, सेवराई एसडीएम रमेश मौर्या, जमानियां सीओ हितेंद्र कृष्ण आदि रहे।

chat bot
आपका साथी