वीडीओ विजय हत्याकांड के चार आरोपित गए जेल

जागरण संवाददाता गाजीपुर ग्राम विकास अधिकारी विजय प्रताप यादव हत्याकांड के दो नामजद आरोपित दीपक राजकुमार अब्दुल प्रवीण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने शुक्रवार को जेल भेज दिया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 12 Mar 2021 05:41 PM (IST) Updated:Fri, 12 Mar 2021 05:41 PM (IST)
वीडीओ विजय हत्याकांड के चार आरोपित गए जेल
वीडीओ विजय हत्याकांड के चार आरोपित गए जेल

जागरण संवाददाता, गाजीपुर : ग्राम विकास अधिकारी विजय प्रताप यादव हत्याकांड के दो नामजद आरोपित दीपक सिंह और राजकुमार सिंह व दो अज्ञात अब्दुल कादिर, प्रवीण सिंह के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने शुक्रवार को चारों को जेल भेज दिया। इधर, गुरुवार की देर शाम विजय के शव का पोस्टमार्टम होने के बाद वाराणसी में अंतिम संस्कार किया गया। मुखाग्नि उनके पिता तहसीलदार पद से सेवानिवृत्त महेंद्र यादव ने दी। घर पर जुटे लोग स्वजनों को ढांढस बंधाते रहे।

जौनपुर के डोबी ब्लाक में वीडीओ के पद पर तैनात नगर के गोराबाजार निवासी विजय प्रताप बुधवार को अपने बड़े भाई श्याम प्रताप यादव और तीन साथियों के साथ जन्मदिन मनाने नगर के कालिका ढाबा पर गए थे। खाना परोसने को लेकर हुए विवाद में ढाबा कर्मियों ने उन्हें पीट-पीटकर अधमरा कर दिया था। ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। इधर, चचेरे भाई मनोज की तहरीर पर पुलिस ने चार नामजद व सात अज्ञात के खिलाफ एफआइआर दर्ज किया था। इसमें शुक्रवार को दो नामजद व दो अज्ञात आरोपित को चिन्हित कर उन्हें जेल भेज दिया। विजय की हत्या की खबर पाकर उनके दोस्त शुक्रवार को विजय के घर आए तो पिता और बड़े भाई को देखकर उनकी आंखें भर आईं।

---

चार नामजद में सिर्फ दो ही गए जेल

: विजय के चचेरे भाई मनोज यादव ने अपनी तहरीर में दीपक सिंह इसके भाई चंदन सिंह के साथ ही राजकुमार सिंह एवं राकेश सिंह को नामजद किया था। कोतवाली पुलिस ने इन चारों को हिरासत में भी ले लिया था। पुलिस के अनुसार गुरुवार की देर शाम तक सिर्फ यही चार हिरासत में थे, शेष को चिन्हित कर गिरफ्तारी की कार्रवाई की जा रही थी। इसके बाद शुक्रवार को पुलिस ने चार नामजद में सिर्फ दो लोग दीपक और राजकुमार को जेल भेजा, जिनक ी साझेदारी में कालिका ढाबा चलता था। शेष दो नामजद आरोपित पर अभी तक क्यों कार्रवाई नहीं हुई यह बताने से कोतवाली पुलिस फिलहाल परहेज कर रही है। इसको लेकर लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं हैं।

chat bot
आपका साथी