कोहरे का बढ़ा असर, गलन जारी

पहाड़ों पर बर्फबारी जारी है और इसका असर मैदानी क्षेत्रों में भी दिख रहा है। मंगलवार को धूप निकलने के बाद बुधवार की सुबह कोहरे का असर बढ़ गया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 01 Dec 2021 08:41 PM (IST) Updated:Wed, 01 Dec 2021 08:41 PM (IST)
कोहरे का बढ़ा असर, गलन जारी
कोहरे का बढ़ा असर, गलन जारी

जागरण संवाददाता, गाजीपुर : पहाड़ों पर बर्फबारी जारी है और इसका असर मैदानी क्षेत्रों में भी दिख रहा है। मंगलवार को धूप निकलने के बाद बुधवार की सुबह कोहरे का असर बढ़ गया। मौसम लगातार बदल रहा है। पहाड़ों पर बर्फबारी जारी रहने से सुबह- शाम धुंध भरे कोहरे से शीतलहर का प्रकोप जारी है। नगर में गर्म कपड़ों की खरीदारी तेजी से हो रही है।

अल सुबह कोहरे की धुंध जारी रही। करीब आठ बजे भगवान भास्कर ने दर्शन दिए तो लोगों ने राहत की सांस ली। धूप निकलने के बाद बाजार में चहल-पहल बढ़ गई । पीजी कालेज स्थित कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम विशेषज्ञ कपिल देव शर्मा ने बताया कि अधिकतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान 13.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

खानपुर : बुधवार की सुबह फिर कोहरे के साथ शीतलहर और गलन बढ़ गई। मौसम के बदलते मिजाज को देखते हुए किसानों की भी चिता बढ़ने लगी है। फसल पर कोहरे का असर ज्यादा हुआ तो उत्पादन प्रभावित हो सकती हैं। समय रहते प्रबंध नहीं किया तो फसलों को नुकसान हो सकता है।

chat bot
आपका साथी