मछली के दाम में उछाल, अंडे व चिकन में आई गिरावट

जागरण संवाददाता बारा (गाजीपुर) नानवेज के शौकीन बर्ड फ्लू के चलते अंडा और मीट से परहेज कर हैं वहीं मछली के दाम में उछाल आ गई है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 12 Jan 2021 04:52 PM (IST) Updated:Tue, 12 Jan 2021 04:52 PM (IST)
मछली के दाम में उछाल, अंडे व चिकन में आई गिरावट
मछली के दाम में उछाल, अंडे व चिकन में आई गिरावट

जागरण संवाददाता, बारा (गाजीपुर) : नानवेज के शौकीन बर्ड फ्लू के चलते अंडा और मीट से परहेज करने लगे हैं। इसके कारण मछली की डिमांड बढ़ गई और दाम भी ऊपर चढ़ गए हैं। कतला

मछली दो सौ से बढ़कर तीन सौ रुपये किलो बिक रही है। इसी तरह नैनी, रोहू आदि मछलियों के दाम भी बढ़ गए हैं।

सेवराईं तहसील क्षेत्र में नानवेज के शौकीनों की बड़ी तादाद है। सर्दी के दिनों में तो लोग मीट, मछली और अंडा पर ज्यादा जोर देते हैं, लेकिन बर्ड फ्लू के चलते मीट और अंडे कम खा रहे हैं। इसकी वजह से अंडे के साथ ही चिकन के दाम भी गिरे हैं।

तहसील क्षेत्र में मछली विक्रेताओं की जगह-जगह दुकानें हैं। भदौरा में मछली बाजार भी है। बारा में टीबी रोड पर सुहैल, शाहिद कुरैशी आदि मछली की दुकान चलाते हैं। आज कल उनके यहां ग्राहकों की भीड़ लगी रहती है। सुहैल ने बताया पिछले कुछ दिन से कारोबार में तेजी आई है। दाम भी पहले से बढ़े हैं। कतला मछली 200 से बढ़कर 300 रुपये किलो हो गई है। इसी तरह रोहू और नैनी 250 रुपये किलो बिक रही है। सभी मछलियों के दाम एक सप्ताह में 40 से 50 रुपये तक बढ़े हैं।

--- मछली खाने के कई फायदे

- डा कमरुद्दीन खां ने बताया मछली खाने के कई फायदे हैं। मछली में ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है, जो आयोडीन का अच्छा सोर्स है। इससे घोघा रोग में कमी आती है। मछली खाने से प्रोटीन भी खूब मिलती है। इसमें विटामिन ए होने की वजह से आंखे की रोशनी भी तेज होती है। कोलेस्ट्राल नियंत्रित रहता है। अगर गर्भवती महिलाएं मछली खाएं तो शिशु का दिमाग तेज होता है। मछली खाने से ठंड का असर भी कम होता है।

chat bot
आपका साथी