दरवाजे पर सो रहे अधेड़ को मारी गोली

जासं, जंगीपुर (गाजीपुर): स्थानीय कस्बा के वार्ड नौ आजाद नगर निवासी अधेड़ इस्तेयार अली (45) को

By JagranEdited By: Publish:Fri, 27 Apr 2018 05:58 PM (IST) Updated:Fri, 27 Apr 2018 05:58 PM (IST)
दरवाजे पर सो रहे अधेड़ को मारी गोली
दरवाजे पर सो रहे अधेड़ को मारी गोली

जासं, जंगीपुर (गाजीपुर): स्थानीय कस्बा के वार्ड नौ आजाद नगर निवासी अधेड़ इस्तेयार अली (45) को गुरुवार की रात बदमाशों ने गोली मार दी। घटना उस वक्त हुई जब वह दरवाजे पर सो रहे थे। गोली इस्तेयार के बाएं हाथ में लगी है। गोली चलने की आवाज सुनकर घर के सदस्य जगे और घायल को जिला अस्पताल भेजवाए। इस मामले में पीड़ित परिवार ने अज्ञात के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।

घरवालों के अनुसार इस्तेयार रात के पहर खाना खाकर चारपाई पर सो रहे थे। करीब 11 बजे बदमाश पहुंचे और जान से मारने की नीयत से फायर झोंक दिए। संयोग अच्छा रहा कि गोली हाथ में ही लगी। गोली चलने से मोहल्ले में हड़कंप मच गया। सूचना पर रात में ही पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन कर घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेजवाई।

गोली चलने की घटना से मोहल्लेवासियों का इन्कार

वार्ड नौ के मोहल्लेवासी रात के पहर गोली चलने की बात से इन्कार कर रहे हैं। उनका कहना है कि रात में गोली चलने की आवाज सुनाई नहीं दी। ऐसे में सवाल उठता है कि अगर गोली नहीं चली तो इस्तेयार अली कैसे घायल हुए। खैर मामला जो भी हो पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। मामले की हो रही है जांच

तहरीर मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मोहल्ले के लोग गोली की आवाज सुनने से इन्कार कर रहे हैं। ऐसे में मामला संदिग्ध लग रहा है। जांच के बाद ही सही मामले का पता चल सकेगा।

-सुरेंद्र यादव, थानाध्यक्ष जंगीपुर।

chat bot
आपका साथी