झोपड़ी में लगी आग, हजारों का नुकसान

जासं, जमानियां : कोतवाली क्षेत्र के नरियांव गांव निवासी राम जतन ¨बद के झोपड़ी में बुधवार की र

By JagranEdited By: Publish:Thu, 08 Mar 2018 05:30 PM (IST) Updated:Thu, 08 Mar 2018 05:30 PM (IST)
झोपड़ी में लगी आग, हजारों का नुकसान
झोपड़ी में लगी आग, हजारों का नुकसान

जासं, जमानियां : कोतवाली क्षेत्र के नरियांव गांव निवासी राम जतन ¨बद के झोपड़ी में बुधवार की रात आग लगने से भैंस की पड़िया गंभीर रूप से झुलस गई। झोपड़ी में रखा गृहस्थी का सारा समान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों के अथक प्रयास से आग पर काबू पाया गया।

राम जतन ¨बद का परिवार रात के पहर खाना खाकर दूसरे झोपड़ी में सोने चले गए। इसी बीच रात करीब बारह बजे पड़िया चिल्लाने लगी। लोगों की नींद खुली तब तक झोपड़ी धू-धूकर जलने लगी। किसी तरह राम जतन ग्रामीणों के मदद से पड़िया को बाहर निकाले। तब तक वह गंभीर रूप से झुलस गई थी। आग कैसे लगी यह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है।

chat bot
आपका साथी