गंगा के जलस्तर में फिर से बढ़ाव

इलाके में गंगा के जलस्तर में फिर बढ़ाव शुरू होने से तटवर्ती गांव।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 26 Sep 2021 06:00 PM (IST) Updated:Sun, 26 Sep 2021 06:00 PM (IST)
गंगा के जलस्तर में फिर से बढ़ाव
गंगा के जलस्तर में फिर से बढ़ाव

जागरण संवाददाता, गाजीपुर : इलाके में गंगा के जलस्तर में फिर बढ़ाव शुरू होने से तटवर्ती गांव के लोग परेशान हैं। गंगा का जलस्तर एक सेमी प्रति घंटा की रफ्तार से बढ़ रहा है। शाम चार बजे तक गंगा का जलस्तर 60. 550 मीटर रिकार्ड किया गया। गंगा का जलस्तर बढ़ने से किसानों की चिता बढ़ गयी है। गंगा के जलस्तर बढ़ने एवं घटने का सिलसिला बना हुआ है। पहले गंगा का जलस्तर बढ़ रहा था फिर घटना शुरू हो गया था लेकिन अब फिर से बढ़ना शुरू हो गया है। इसे लेकर तटवर्ती इलाकों के लोग सहमे हुए हैं। मुहम्मदाबाद : गंगा के जलस्तर में कई दिनों से बढ़ाव का क्रम बना हुआ है। करीब एक फीट से अधिक जलस्तर बढ़ा देख तटवर्ती शेरपुर ग्राम पंचायत के तिरपनवा, सत्तर, श्मशान घाट, छानबे आदि के सामने कटान की आशंका से लोग परेशान है। बीते माह आई बाढ़ के दौरान इस बीच करीब 200 बीघा कृषि भूमि कटान से गंगा में समाहित हो गयी थी। वहीं एक शिवंदिर व कई बड़े बड़े पेड़ कटान की भेंट चढ़ गये। बाढ़ के चलते बड़े रकबे में सब्जी की खेती बर्बाद हो गयी थी। किसान उसके बाद दोबारा अपनी व्यवस्था से खेती शुरू किए हैं। उनका कहना है कि अगर दोबारा बाढ़ आयी तो उनका सब कुछ बर्बाद हो जाएगा।

chat bot
आपका साथी