किसानों ने शुरू की धान की रोपाई

क्षेत्र का मुख्य फसल चक्र धान और गेहूं है। समय से मानसून सक्रिय होने के चलते किसानों ने रोहिणी नक्षत्र में बीज डाल दिए थे।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 11 Jul 2021 09:39 PM (IST) Updated:Sun, 11 Jul 2021 09:39 PM (IST)
किसानों ने शुरू की धान की रोपाई
किसानों ने शुरू की धान की रोपाई

जागरण संवाददाता, गहमर (गाजीपुर) :क्षेत्र का मुख्य फसल चक्र धान और गेहूं है। समय से मानसून सक्रिय होने के चलते किसानों ने रोहिणी नक्षत्र में बीज डाल दिए थे। अब तो धान की रोपनी भी क्षेत्र में शुरू हो गई है। भले ही इधर चार रोज से बारिश का दौर थम गया है लेकिन, पहले अच्छी बारिश होने के चलते खेतों में काफी नमी है। रोहिणी नक्षत्र में जिन किसानों ने धान का बेहन डाला था वह रोपने लायक हो गया है। ऐसे में किसान हल्की सिचाई कर धान की रोपनी शुरू कर दिए हैं। कृषि ऐजी उदय राज सिंह ने कहा कि धान की रोपनी के बाद खेतों में अनावश्यक खरपतवार उगने की समस्या आम है। धान की फसल में यदि खरपतवार का उचित प्रबंधन नहीं किया जाय तो उपज में तीस से अड़तीस प्रतिशत की कमी हो जाती है। कृषि विशेषज्ञ सिंह ने किसानों को सलाह दिया कि यांत्रिक विधि से धान की रोपाई के बाद बहत्तर घंटे के अंदर खरपतवारनाशी रसायन प्रिटिलाक्लोर 50 ईसी की 1.0 लीटर मात्रा प्रति हेक्टेयर की दर से या आक्सीडायजील 80 डब्ल्यूपी की मात्रा 125 ग्राम प्रति हेक्टेयर की दर से प्रयोग करनी चाहिए। इस रसायन के प्रयोग से खेतों में खरपतवार नहीं उगेंगे।

जन्मदिन पर वृद्धाश्रम पहुंच बांटी खुशियां

जागरण संवाददाता, गाजीपुर : मुहम्मदाबाद क्षेत्र के गौसपुर निवासी युवा साहित्यकार एवं हिदी फिल्म लेखक पवन यदुवंशी ने अपना जन्मदिन महुआबाग स्थित वृद्धाश्रम में मनाया। इस अवसर पर वृद्धाश्रम के सभी लोगों को अपने हाथों से भोजन का पैकेट, मिष्ठान एवं ठंडा तेल वितरण कर उनके साथ जश्न मनाया और उनके साथ अपनी खुशियां साझा की। पवन ने कहा कि हम लोग अपने जन्मदिन के अवसर पर बेकार के दिखावे में पैसा खर्च करते हैं, उसे अगर सही जगह जरूरतमंदों पर खर्च करें तो उनका जीवन थोड़ा बेहतर हो सकता है। अपनी खुशियों को समाज के उपेक्षित तबके में भी बांटना चाहिए। पवन का यह कदम अपने माता-पिता के प्रति बच्चों में बढ़ती उपेक्षा एवं तिरस्कार की प्रवृत्ति की ओर ध्यान आकृष्ट करने का एक प्रयास है। पवन यदुवंशी 2-गर्लफ्रेंड्स उपन्यास के लेखक हैं। वह हिदी फिल्मों में भी लेखन का काम कर रहे हैं। उनकी लिखी हुई फिल्म 'घर चलो ना पापा' और एक शॉर्ट फिल्म 'मुझे जीने दो' आर्यखंड टीवी पर रिलीज हुई है। इस दौरान संजय जायसवाल व अभय यादव सहित तमाम लोग थे।

chat bot
आपका साथी