चौपाल लगाकर भरवाए गए किसान मांग पत्र

कांग्रेस पार्टी की ओर से शुक्रवार को किसान जन जागरण अभियान चलाया गया। क्षेत्र के पचरासी बडे़पुर सरवरनगर कटघरा मुस्लिमपुर गांव में चौपाल लगाकर किसान मांग पत्र भरवाया गया। जिला कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक के चैयरमैन मोहम्मद नईम अहमद ने कहा कि प्रदेश में किसानों की हालत बदतर है। बिजली का बिल ज्यादा आ रहा है। बेसहारा पशु फसलों को नुकसान कर रहे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 21 Feb 2020 05:14 PM (IST) Updated:Fri, 21 Feb 2020 05:14 PM (IST)
चौपाल लगाकर भरवाए गए किसान मांग पत्र
चौपाल लगाकर भरवाए गए किसान मांग पत्र

जासं, देवकली (गाजीपुर) : कांग्रेस पार्टी की ओर से शुक्रवार को किसान जन जागरण अभियान चलाया गया। क्षेत्र के पचरासी, बडे़पुर, सरवरनगर, कटघरा, मुस्लिमपुर गांव में चौपाल लगाकर किसान मांग पत्र भरवाया गया। जिला कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक के  चैयरमैन मोहम्मद नईम अहमद ने कहा कि प्रदेश में किसानों की हालत बदतर है। बिजली का बिल ज्यादा आ रहा है। बेसहारा पशु फसलों को नुकसान कर रहे हैं। गोशाला में पर्याप्त सुविधाएं नहीं हैं। इसके चलते पशु बीमार होकर दम तोड़ रहे हैं। किसानों के हक के लिए सड़क से लेकर संसद तक लड़ाई लड़ी जाएगी। शहजादे, इरफान, मोनू, रिजवी, करीम आदि थे।

chat bot
आपका साथी