संगठन को मजबूत बनाने पर बल

शहर कांग्रेस कमेटी की ओर से वार्ड नंबर 12 कमेटी की झिगुर।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Jul 2021 06:16 PM (IST) Updated:Sat, 31 Jul 2021 06:16 PM (IST)
संगठन को मजबूत बनाने पर बल
संगठन को मजबूत बनाने पर बल

जागरण संवाददाता, गाजीपुर : शहर कांग्रेस कमेटी की ओर से वार्ड नंबर 12 कमेटी की झिगुरपट्टी स्थित शहीदे आजम भगत सिंह पार्क और वार्ड 25 कमेटी की 'समीक्षात्मक बैठक' कांशीराम आवास में हुई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य वार्ड कमेटी को संगठित कर काफी मजबूत बनाने का था। शहर अध्यक्ष सुनील साहू ने कहा कि संगठन जब मजबूत होगा तभी हम कोई लड़ाई लड़ पाएंगे। इसलिए आप आगे आएं और संगठन को मजबूत कर इस वार्ड में कांग्रेस का परचम लहराने का कार्य करें। बैठक में मुख्य रूप से मनीष कुमार राय, रतन तिवारी, अनुराग पांडेय, संदीप विश्वकर्मा, अभय कुशवाहा, अवधेश साहू, लखन श्रीवास्तव, रमाकांत कुशवाहा, अभय कुशवाहा व प्रिस कुशवाहा आदि थे। संचालन शहर कांग्रेस कमेटी के संगठन प्रभारी हिमांशु श्रीवास्तव ने किया।

chat bot
आपका साथी