तीन घंटे ठप रही आपूर्ति

जागरण संवाददाता गाजीपुर बड़ी बाग में तार टूटने के कारण मंगलवार को सुबह नौ बजे से आ

By JagranEdited By: Publish:Tue, 02 Mar 2021 04:32 PM (IST) Updated:Tue, 02 Mar 2021 04:32 PM (IST)
तीन घंटे ठप रही आपूर्ति
तीन घंटे ठप रही आपूर्ति

जागरण संवाददाता, गाजीपुर : बड़ी बाग में तार टूटने के कारण मंगलवार को सुबह नौ बजे से आपूर्ति ठप हो गई। तीन घंटे बाद करीब दोपहर 12 बजे आपूर्ति चालू की गई।

तार टूटने से नगर के स्टेशन रोड, बड़ी बाग, बंशीबाजार, कांशीराम आवास आदि मोहल्लों में आपूर्ति ठप हो गई। इसकी जानकारी होते ही विद्युत विभाग के कर्मचारियों ने मरम्मत करनी शुरू कर दी। करीब तीन घंटे बाद आपूर्ति बहाल कर दी गई। सदर एसडीओ शिवम राय ने बताया कि तार टूटने से आपूर्ति ठप हो गई थी।

chat bot
आपका साथी