सूखी नहर बढ़ा रही किसानों की मुश्किल

धान की फसल सूख रही है। गहमर पूर्वी एवं पश्चिमी पंप कैना।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 26 Jul 2021 06:11 PM (IST) Updated:Mon, 26 Jul 2021 06:11 PM (IST)
सूखी नहर बढ़ा रही किसानों की मुश्किल
सूखी नहर बढ़ा रही किसानों की मुश्किल

जागरण संवाददाता, भदौरा (गाजीपुर) : धान की फसल सूख रही है। गहमर पूर्वी एवं पश्चिमी पंप कैनाल से निकली नहर के टेल तक अब तक पानी नहीं आया है, जिसके चलते नहर के भरोसे खेतों की सिचाई करने वाले किसानों के समक्ष समस्या खड़ी हो गई है। धान की फसल सूखने से आक्रोशित किसान अब आंदोलन का मन बनाने लगे हैं।

सेवराई तहसील क्षेत्र में जमानियां मुख्य नहर क्षेत्र के विभिन्न गावों से होकर गुजरती है। किसान किसी तरह धान की रोपाई तो कर लिए हैं, लेकिन नहरों में पानी नहीं आने से किसानों की खेत में खड़ी धान की फसल सिचाई के अभाव में सूखने के कगार पर पहुंच गई है। बारा, हरिकरनपुर, मगरखाई, भतौरा आदि गांव के किसानों का कहना है कि नहर में पानी न आने की शिकायत कई बार संबंधित विभाग से की जा चुकी है। इसके बाद भी नहर में पानी नहीं आया है। किसानों का कहना है कि नहर विभाग की लापरवाही के चलते पानी के अभाव में धान की फसल बर्बाद हो रही है। किसान ऋग्वेद सिंह यादव, रामबचन यादव, कालिका सिंह यादव, लालमोहर यादव आदि का कहना है कि बरसात न होने से किसी तरह धान की रोपाई तो कर ली गई है, अब उसे बचाने के लिए जद्दोजहद करनी पड़ रही है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि जल्द से जल्द नहर के टेल तक पानी नहीं आया तो किसान आंदोलन को बाध्य होंगे।

chat bot
आपका साथी