सपा के कई पदाधिकारियों ने दिया इस्तीफा

नगर स्थित डाक बंगला के पास सपा के कैंप कार्यालय ।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 19 Oct 2021 07:31 PM (IST) Updated:Tue, 19 Oct 2021 07:31 PM (IST)
सपा के कई पदाधिकारियों ने दिया इस्तीफा
सपा के कई पदाधिकारियों ने दिया इस्तीफा

जागरण संवाददाता, मुहम्मदाबाद (गाजीपुर) : नगर स्थित डाक बंगला के पास सपा के कैंप कार्यालय पर मंगलवार को कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष द्वारा घोषित विधानसभा क्षेत्र की नई कार्यकारिणी में पुराने कार्यकर्ताओं को जगह नहीं दिए जाने पर आक्रोश व्यक्त करते हुए कई पदाधिकारियों ने अपने पदों से त्यागपत्र देकर विरोध जताया है। त्यागपत्र देने वालों में जिला सचिव विजय शंकर पाल, सदस्य जिला कार्यकारिणी संतोष गुप्ता व मुनींद्र नाथ राम, विधानसभा कमेटी के सचिव श्याम बहादुर राय, उपाध्यक्ष रामलाल बिन्द, कार्यकारिणी सदस्य कैलाश सिंह यादव, रामबदन व राम सिंह यादव, नगर कमेटी के अध्यक्ष शाहिद खान, पार्टी के विकास खंड प्रभारी भांवरकोल के पारसनाथ यादव, मुहम्मदाबाद रामविलास यादव, रेवतीपुर पारस नाथ पाठक हैं। इनके अलावा विधानसभा शिक्षक सभा के अध्यक्ष मनोज सिंह यादव, विधान सभा मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के अध्यक्ष अतुल तिवारी, विधान सभा मुहम्मदाबाद छात्र सभा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष दयाशंकर सिंह यादव, विधान सभा युवजन सभा कार्यकारिणी के सदस्य आशीष राय सिटू आदि हैं।

chat bot
आपका साथी