सभी प्रकोष्ठों के जिलाध्यक्ष हुए सम्मानित
जासं गाजीपुर सपा कार्यालय लोहिया भवन पर नवगठित जिला कार्यकारिणी समस्त विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष एवं सभी प्रकोष्ठों के जिलाध्यक्षों का माल्यार्पण व अंगवस्त्रम देकर स्वागत किया गया। जिलाध्यक्ष रामधारी यादव ने सभी पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र प्रदान किया। इस दौरान मोदी-योगी के तानाशाह एवं जनविरोधी सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प लिया गया।
जागरण संवाददाता, गाजीपुर : सपा कार्यालय लोहिया भवन पर नवगठित जिला कार्यकारिणी, समस्त विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष एवं सभी प्रकोष्ठों के जिलाध्यक्षों का माल्यार्पण व अंगवस्त्रम देकर स्वागत किया गया। जिलाध्यक्ष रामधारी यादव ने सभी पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र प्रदान किया। इस दौरान मोदी-योगी के तानाशाह एवं जनविरोधी सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प लिया गया। जिलाध्यक्ष ने आरोप मढ़ा कि कोरोना महामारी में भी भाजपा अपने सभी राजनीतिक कार्यक्रम कर रही है। विरोधी दलों के कार्यकर्ताओं के खिलाफ गलत तरीके से महामारी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराकर अपने खिलाफ उठने वाली हर आवाज को दबाने का काम कर रही है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पूर्व सांसद जगदीश कुशवाहा, पूर्व एमएलसी विजय यादव, पूर्व विधायक सुब्बा राम, विजय कुमार, जिला पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि विजय यादव, सुदर्शन यादव, राज नारायन यादव आदि थे। संचालन जिला उपाध्यक्ष कन्हैयालाल विश्वकर्मा ने किया।