किसान चौपाल में योजनाओं पर हुई चर्चा

भाजपा किसान मोर्चा दिलदारनगर मंडल अध्यक्ष प्रह्लाद सिंह के नेतृत्व में मंगलवार को स्थानीय ।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 26 Oct 2021 06:30 PM (IST) Updated:Tue, 26 Oct 2021 06:30 PM (IST)
किसान चौपाल में योजनाओं पर हुई चर्चा
किसान चौपाल में योजनाओं पर हुई चर्चा

भदौरा : भाजपा किसान मोर्चा दिलदारनगर मंडल अध्यक्ष प्रह्लाद सिंह के नेतृत्व में मंगलवार को स्थानीय ब्लाक क्षेत्र के अमौरा ग्राम पंचायत में किसान चौपाल हुई। इस दौरान योजनाओं पर चर्चा की गई। मुख्य अतिथि पूर्व जिला पंचायत सदस्य मनीष सिंह बिट्टू ने सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि सरकार लगातार किसान हित में काम कर रही है। तीन कृषि कानून को लेकर विपक्ष किसानों को गुमराह कर रहा है। केंद्र और प्रदेश सरकार किसानों की आय दोगुना करने में जुटी है। किसान मोर्चा के सदस्य दीपक सिंह, अभिजीत सिंह, सुमन प्रजापति, गोलू उपाध्याय, ईशान उपाध्याय, अमन सिंह, संतोष सिंह आदि थे। अध्यक्षता रंगबहादुर सिंह ने की।

chat bot
आपका साथी