बेमियादी अनशन में बदला किसानों का धरना

जागरण संवाददाता लौवाडीह (गाजीपुर) भारतीय जनता पार्टी संघर्ष समिति के नेतृत्व में किसानों क

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Oct 2021 06:20 PM (IST) Updated:Fri, 22 Oct 2021 06:20 PM (IST)
बेमियादी अनशन में बदला किसानों का धरना
बेमियादी अनशन में बदला किसानों का धरना

जागरण संवाददाता, लौवाडीह (गाजीपुर) : भारतीय जनता पार्टी संघर्ष समिति के नेतृत्व में किसानों का धरना शुक्रवार को बेमियादी अनशन में तब्दील हो गया। किसानों ने आरोप लगाया कि प्रशासन मछली माफियाओं से डर रहा है। अन्नदाताओ ने समस्या का समाधान न होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी। कहा कि जब तक किसानों को न्याय नहीं मिलेगा तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

आमरण अनशन पर बैठे भाजपा नेता राजेश राय बागी ने कहा कि एक निर्दोष को पकड़ना हो तो पुलिस का जमावड़ा लग जाता है लेकिन इस कुकृत्य के बदले केवल चेतावनी दी जाती है। किसान नेता विनोद राय ने कहा कि मंगई नदी को मत्स्य माफियाओं से मुक्ति मिले और कोई ऐसी व्यवस्था हो जो स्थायी रहे। साथ ही साथ मंगई नदी से प्रभावित गांव का सर्वे ठीक से कराकर बाढ़ सहायता राशि दी जाए और किसानों को उनकी फसल का मुआवजा दिया जाए।

गौरतलब है कि मंगई नदी में मछली पकड़ने के लिए बलिया जिले के दौलतपुर इटाही समेत कई स्थानों पर जगह-जगह जाल लगा दिया गया है। इससे रघुवरगंज, परसा, राजापुर, लौवाडीह, खेमपुर, सीलाइच, जोगामुसाहिब, देवरिया, मसौनी, करीमुद्दीनपुर, लट्ठुडीह, महेंद, सरदरपुर, सियाड़ी, सोनवानी समेत कई गांवों की पंद्रह हजार बीघे खेत पानी में डूबा हुआ है।

इससे रबी की बोआई अब संभव नहीं है। कार्रवाई के नाम पर बलिया प्रशासन जाल हटवाकर खानापूर्ति कर देता है। कुछ समय बाद जाल पुन: डाल दिया जाता है। अनशन पर बैठने वालों में आशुतोष राय, झब्बन राय, राजेश राय, डब्लू, वीरेंद्र कुमार, प्रदीप राय, पंकज राय आदि रहे।

chat bot
आपका साथी