देवल के नहीं दुरुस्त हो पाए पंप, किसान परेशान

देवल पंप कैनाल के चार पंपों में तीन अब भी जलापूर्ति नहीं।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 24 Jul 2021 04:41 PM (IST) Updated:Sat, 24 Jul 2021 04:41 PM (IST)
देवल के नहीं दुरुस्त हो पाए पंप, किसान परेशान
देवल के नहीं दुरुस्त हो पाए पंप, किसान परेशान

जागरण संवाददाता, भदौरा (गाजीपुर) : देवल पंप कैनाल के चार पंपों में तीन अब भी जलापूर्ति नहीं कर पा रहे हैं, जबकि यह समस्या कई दिन से है। किसानों ने इन्हें दुरुस्त कराए जाने के लिए सिचाई विभाग के अधिकारियों से कई बार मांग की। इसके बाद भी बंद पंप चालू नहीं हो पाए। हालात ये है कि एक तिहाई से कम भूमि की सिचाई हो पाती है। इस पंप कैनाल से निकली नहर की लंबाई 11.56 किलोमीटर है।

यह सिचाई परियोजना भदौरा ब्लाक के कर्मनाशा नदी के किनारे देवल गांव के समीप स्थापित है। इसमें जलापूर्ति के लिए चार पंप लगे हैं। इसमें एक पंप आपातकालीन स्थिति के लिए होता है। तीन पंप ही काम करते हैं, लेकिन मौजूदा समय में तीन पंपों से जलापूर्ति बंद हो गई है। किसानों के मुताबिक ये पंप कई दिन से खराब चल रहे हैं। केवल एक पंप से जलापूर्ति हो रही है। हालांकि यह क्षमता के मुताबिक नहीं हो पा रही है। इस पंप कैनाल से सेवराई तहसील क्षेत्र के देवल, अमौरा, लहना व बकसड़ा गांव के किसानों की हजारों बीघे खेतों को सिचित की जाती है। इधर, कई दिनों से पानी का संकट गहरा गया है। पानी ही नहीं पहुंच पाया

- देवल पंप कैनाल से निकली नहर की क्षमता 30 क्यूसेक है। इसकी सीसीए 810 है। बावजूद इसके मुख्य नहर की उत्तरी दिशा में लहना गांव की पुलिया के पास नहर में तीन वर्षों से पानी ही नहीं पहुंच पाया है। ऐसे में किसानों को दिक्कत हो रही है। - बिगड़े पंपों को जल्द दुरुस्त कराया जाएगा। शीघ्र ही नहर में पूरी क्षमता से पानी छोड़ा जाएगा।

-ओपी कुशवाहा, सहायक अभियंता।

chat bot
आपका साथी