किसानों के लिए आफत बने बेसहारा पशु

जागरण संवाददाता दुल्लहपुर(गाजीपुर) क्षेत्र के किसानों के लिए बेसहारा पशु आफत बन गए हैं। आए दिन नर्सरी को नष्ट कर दे रहे हैं। शिकायत के बावजूद पशु आश्रय स्थल पर नहीं भेजा जा रहा है। इसे लेकर किसानों में आक्रोश है। दिन के समय खेत व रात में सड़कों पर बेतरतीब बैठकर दुर्घटना को आमंत्रण दे रहे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 08 Jul 2020 08:49 PM (IST) Updated:Wed, 08 Jul 2020 08:49 PM (IST)
किसानों के लिए आफत बने बेसहारा पशु
किसानों के लिए आफत बने बेसहारा पशु

जागरण संवाददाता, दुल्लहपुर (गाजीपुर) : क्षेत्र के किसानों के लिए बेसहारा पशु आफत बन गए हैं। आए दिन नर्सरी को नष्ट कर दे रहे हैं। शिकायत के बावजूद पशु आश्रय स्थल पर नहीं भेजा जा रहा है। इसे लेकर किसानों में आक्रोश है। दिन के समय खेत व रात में सड़कों पर बेतरतीब बैठकर दुर्घटना को आमंत्रण दे रहे हैं। केशरुआ गांव निवासी किसान अरविद पांडेय, रामनारा के रामाश्रय चौहान व कैलाश चौहान का कहना है कि अधिकारी समस्याओं पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। इधर, खंड विकास अधिकारी संदीप श्रीवास्तव ने बताया कि अपने क्षेत्र के बेसहारा पशुओं को व्यवस्थित करा दिया गया है। पड़ोसी जिले से पशु इस क्षेत्र में आ गये हैं।

chat bot
आपका साथी