आज कासिमाबाद में रहेंगे उपमुख्यमंत्री

उपमुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा शुक्रवार को नेशनल इंटर कालेज के मैदान में आयोजित महाराजा सुहेलदेव राजभर सम्मान समारोह को बतौर मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करेंगे।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 23 Sep 2021 05:06 PM (IST) Updated:Thu, 23 Sep 2021 05:06 PM (IST)
आज कासिमाबाद में रहेंगे उपमुख्यमंत्री
आज कासिमाबाद में रहेंगे उपमुख्यमंत्री

जागरण संवाददाता, कासिमाबाद (गाजीपुर) : उपमुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा शुक्रवार को नेशनल इंटर कालेज के मैदान में आयोजित महाराजा सुहेलदेव राजभर सम्मान समारोह को बतौर मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करेंगे। कार्यक्रम का नेतृत्व कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर कर रहे हैं। उप मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल व हेलिपैड का गुरुवार को उपजिलाधिकारी भारत भार्गव व क्षेत्राधिकारी विजय आनंद शाही ने जायजा लिया। नेशनल इंटर कालेज के मैदान में पानी लगा हुआ है। इसे सफाई कर्मचारियों की टीम सहायक विकास अधिकारी पंचायत धनंजय यादव के नेतृत्व में निकाल रही है। अभी भी पूरा प्रांगण में पानी व कीचड़ होने के कारण परेशानी हो रही है। उपजिलाधिकारी ने प्रांगण यथा शीघ्र ठीक करने का निर्देश संबधित अधिकारियों को दिया। तहसीलदार अमीत शेखर, खंड विकास अधिकारी शिवांकित वर्मा, प्रभारी कोतवाल महेश पाल सिंह, भाजपा नेता व कार्यक्रम के आयोजक राम प्रताप सिंह पिटू, मंडल अध्यक्ष संतोष गुप्ता, धर्मेंद्र नाथ राय आदि रहे।

----- यह है कार्यक्रम

उप मुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा आज शुक्रवार को अपराह्न 12.50 बजे नेशनल इण्टर कालेज कासिमाबाद गाजीपुर में पहुचेंगे। इसके पश्चात अपराह्न एक से दो बजे तक अति पिछड़ा महासम्मेलन में भाग लेंगे। अपराह्न दो से 2.15 बजे तक प्रेस कांफ्रेंस करेंगे। 2.15 से अपराह्न 2.45 बजे तक नेशनल इंटर कालेज के सभागार में जनप्रतिनिधियों/पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। अपराह्न 2.45 से 3.15 बजे तक जिलाधिकारी, पुलिस अधिक्षक एवं वाराणसी मंडल के संयुक्त शिक्षा निदेशक, क्षेत्रीय उच्च अधिकारी, मंडल के समस्त जिला विद्यालय निरीक्षकों के साथ बैठक करेंगे। तत्पश्चात अपराह्न 3.20 बजे नेशनल इण्टर कालेज कासिमाबाद से हेलीकाप्टर द्वारा लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे।

chat bot
आपका साथी