सड़क निर्माण को उठी आवाज

जासं, दिलदारनगर (गाजीपुर) : गड्डों में तब्दील दिलदारनगर-भदौरा मार्ग के निर्माण की मांग को लेकर कांग्रेसियों ने ग्रामीणों संग मंगलवार को रक्सहां गांव त्रिमुहनी पर धरना-प्रदर्शन कर आवाज बुलंद की।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 20 Nov 2018 09:50 PM (IST) Updated:Tue, 20 Nov 2018 10:09 PM (IST)
सड़क निर्माण को उठी आवाज
सड़क निर्माण को उठी आवाज

जासं, दिलदारनगर (गाजीपुर) : गड्डों में तब्दील दिलदारनगर-भदौरा मार्ग के निर्माण की मांग को लेकर कांग्रेसियों ने ग्रामीणों संग मंगलवार को रक्सहां गांव त्रिमुहनी पर धरना-प्रदर्शन कर आवाज बुलंद की। युवा कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता

शमशाद खां ने कहा कि किसी क्षेत्र की चमचमाती सड़कें उस क्षेत्र की विकास को बयां करती हैं। जमानियां विधानसभा में बदहाल सड़कें विकास की पोल को खोलने को काफी हैं।

सेवराई तहसील मुख्यालय को जोड़ने वाला दिलदारनगर-भदौरा मुख्य मार्ग लंबे समय से बदहाली का दंश झेल रहा है। इसपर आवागमन करने वाले ग्रामीणों को भारी परेशानी हो रही है। वाहनों के गुजरने पर उड़ते धूल आवागमन करने वाले लोगों के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता जा रहा है। सरकार पर आरोप मढ़ा कि दिलदारनगर-भदौरा मार्ग का निर्माण तो दूर उसे आज तक गड्डा मुक्त भी नहीं किया गया। दिलदारनगर से भदौरा की दूरी 10 किमी है। सड़क की स्थिति ठीक नहीं होने से ग्रामीणों को एक घंटा का समय लग जाता है। धरना प्रदर्शन में बलवंत ¨सह, मौलाना अफजल शम्सी, मोहमद इलियास खान, शहनवाज खान, बब्बन राम, बहादुर राम, सैय्यद समुल्लाह, अजहर अंसारी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य तौफीक, उमर नियाज खान, अकबर खान आदि रहे। अध्यक्षता पीसीसी सदस्य याहिया खां व संचालन यूसुफ खां कराडा ने किया।

chat bot
आपका साथी