जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर कांग्रेसियों ने रखा उपवास

जासं गाजीपुर जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि मनाते हुए कार्यकर्ताओं ने बुधवार को प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की गिरफ्तारी के विरोध में उपवास रखा। साथ ही प्रदेश सरकार की गलत और दमनकारी नीतियों की आलोचना की। जल्द ही प्रदेश अध्यक्ष की रिहाई की मांग की गई। जिलाध्यक्ष सुनील राम ने कहा कि पंडित नेहरू स्वतंत्र भारत के औद्योगिक क्रांति के जनक थे।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 27 May 2020 06:36 PM (IST) Updated:Wed, 27 May 2020 06:36 PM (IST)
जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर कांग्रेसियों ने रखा उपवास
जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर कांग्रेसियों ने रखा उपवास

जासं, गाजीपुर : जिला कांग्रेस कमेटी कार्यकर्ताओं ने बुधवार को देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि मनाते हुए प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की गिरफ्तारी के विरोध में बांह पर काली पट्टी बांधकर उपवास रखा। साथ ही प्रदेश सरकार की गलत और दमनकारी नीतियों की आलोचना की। जल्द ही प्रदेश अध्यक्ष की रिहाई की मांग की गई।

जिलाध्यक्ष सुनील राम ने कहा कि पंडित नेहरू स्वतंत्र भारत के औद्योगिक क्रांति के जनक थे। उन्होंने योजना आयोग, पंचशील का सिद्धांत, विश्वविद्यालय योजना सहित कई कदम उठाए। रविकांत राय, चंद्रिका सिंह, लाल साहब यादव, अजय कुमार श्रीवास्तव, नर नारायण तिवारी, राजेंद्र भारती, राजेश गुप्ता आदि थे। इसी क्रम में शहर कांग्रेस कमेटी की ओर से शारीरिक दूरी का पालन करते हुए प्रथम प्रधानमंत्री व आधुनिक भारत के शिल्पकार पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि मनाई गई। सुनील साहू ने उनके कार्यों पर प्रकाश डाला। कहा कि आजादी के बाद देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए पंडित नेहरू अपनी सोच एवं कार्य कुशलता से ठोस बुनियादी ढांचे की आधारशिला रखी लेकिन वर्तमान सरकार अपनी दिशाहीनता के कारण उन स्थापित ढांचे को बेच रही है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की गिरफ्तारी पर रोष व्यक्त करते हुए रिहाई की मांग की गई। पीसीसी सदस्य अखिलेश्वर प्रसाद सिंह, पूर्व शहर अध्यक्ष अध्यक्ष शफीक अहमद, संजय राय, राकेश राय, हिमांशु श्रीवास्तव, मनीष कुमार राय, अनुराग पांडे, जय प्रकाश चौरसिया आदि थे। उधर जिला कांग्रेस सेवा दल के सदस्यों ने भी पूर्व जिलाध्यक्ष डा. मारकंडेय सिंह के खालिसपुर स्थित शिव वाटिका में पुण्यतिथि काली पट्टी बांधकर मनाई। डा. मारकंडेय सिंह ने संबोधित किया। इसमें मिलिद कुमार सिंह, सबीहुल हसन, अमित श्रीवास्तव, रमेश यादव, राजेश प्रजापति, मुश्ताक अहमद, मिटू खान, रामदरश व राजेश कुमार गुप्ता आदि थे। देवकली : स्थानीय कैंप कार्यालय पर जिला कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के जिला चेयरमैन नईम प्रधान के नेतृत्व में नेहरू की पुण्यतिथि मनाई गई। इस दौरान उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला गया। शमशाद आलम, डा. वरुण, इरफान, संतोष, इश्तियाक, मोनू आदि थे।

chat bot
आपका साथी