नदी में मिला युवक का शव, सनसनी

थाना क्षेत्र के एकझी पुलिया के पास नदी में शुक्रवार को तीसरे पहर करीब 32 वर्षीय अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शिनाख्त कराने का प्रयास किया लेकिन देर शाम तक नहीं हो सका। तीसरे पहर कुछ लोग पुलिया से गुजर रहे थे तो उनकी नजर शव पर पड़ी।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 15 Jan 2021 07:03 PM (IST) Updated:Fri, 15 Jan 2021 07:03 PM (IST)
नदी में मिला युवक का शव, सनसनी
नदी में मिला युवक का शव, सनसनी

जागरण संवाददाता, सैदपुर (गाजीपुर) : थाना क्षेत्र के एकझी पुलिया के पास नदी में शुक्रवार को तीसरे पहर करीब 32 वर्षीय अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन देर शाम तक नहीं हो सका। तीसरे पहर कुछ लोग पुलिया से गुजर रहे थे तो उनकी नजर शव पर पड़ी। देखते ही देखते आसपास के लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। कुछ ही देर में पुलिस भी पहुंच गई। युवक के चेहरे पर खून लगा है, लेकिन शरीर के अन्य किसी हिस्से पर चोट नहीं था। उसने काले रंग का लोवर, नीले रंग की शर्ट एवं हरे रंग की ब्लेजर पहन रखी थी। कोतवाल रविद्रभूषण मौर्य ने बताया कि शव के शिनाख्त का प्रयास किया गया, लेकिन शाम छह बजे तक नहीं हो सका था। शव पुलिया के नीचे नदी में मिला है। नदी में पानी भी बहुत कम है। संभवत: पुलिया से गिरने की वजह से युवक की मौत हुई होगी। मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मालूम हो सकेगा।

chat bot
आपका साथी