बेटी स्वर्ग की सीढ़ी, पढ़ेंगी तो बढ़ेगी अगली पीढ़ी

क्षेत्र के मुड़ियारी गांव के हनुमान मंदिर पर रविवार को बेटी दिवस पर ।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 26 Sep 2021 07:04 PM (IST) Updated:Sun, 26 Sep 2021 07:04 PM (IST)
बेटी स्वर्ग की सीढ़ी, पढ़ेंगी तो बढ़ेगी अगली पीढ़ी
बेटी स्वर्ग की सीढ़ी, पढ़ेंगी तो बढ़ेगी अगली पीढ़ी

जखनियां (गाजीपुर) : क्षेत्र के मुड़ियारी गांव के हनुमान मंदिर पर रविवार को बेटी दिवस पर सामाजिक कार्यकर्ताओं की सभा में हिदुस्तान गाइड के जिला संगठन आयुक्त अरविद कुमार यादव ने कहा कि सभी बेटी को दीर्घायु एवं स्वावलंबी होना आवश्यक है। लड़कों की तुलना में लड़कियों का लिगानुपात कम होता जा रहा है। इस दिवस का उद्देश्य लोगों को बेटियों के प्रति सम्मान और स्नेह के लिए जागरूक करना है। यह दिन बेटियों को समर्पित होता है। उन्होंने कहा कि जहां नारियों की पूजा होती है। वहां देवता वास करते हैं। जहां नारियों की पूजा नहीं होती है, उनका सम्मान नहीं होता है। उस स्थान पर किए गए समस्त अध्यात्म और अच्छे कर्म सफल नहीं होते हैं। वर्तमान समय में लोग बेटियों को बोझ समझते हैं। समाज में व्याप्त मानसिक संकीर्णता के चलते बेटियां दहेज और दुराचार की शिकार हो जाती हैं। यह एहसास दिलाने के लिए बेटियां कितनी अनमोल हैं। वीरेंद्र यादव, चंद्रमा यादव, गिरजा पाल, दिनेश सिंह, मंटू सिंह व आनंद आदि थे।

chat bot
आपका साथी