सड़क हादसे में घायल दारोगा की उपचार के दौरान मौत

जागरण संवाददाता कासिमाबाद (गाजीपुर) नोनहरा थाना क्षेत्र के ग्राम सरवनडीह निवासी चुनार

By JagranEdited By: Publish:Tue, 20 Apr 2021 04:25 PM (IST) Updated:Tue, 20 Apr 2021 04:25 PM (IST)
सड़क हादसे में घायल दारोगा
की उपचार के दौरान मौत
सड़क हादसे में घायल दारोगा की उपचार के दौरान मौत

जागरण संवाददाता, कासिमाबाद (गाजीपुर) : नोनहरा थाना क्षेत्र के ग्राम सरवनडीह निवासी चुनार कोतवाली के राजगढ़ चौकी पर तैनात उप निरीक्षक विजेंद्र सिंह (58) की इलाज के दौरान वाराणसी में मौत हो गई। चुनार क्षेत्र के सक्तेशगढ़ स्थित कुबा गांव के पास सोमवार की शाम बाइकों की आमने-सामने टक्कर में वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

उपनिरीक्षक विजेंद्र सिंह सोमवार को राजगढ़ से पड़री थाने चुनाव संबंधी कुछ कागजात लेने आए थे। देर शाम कागजात लेकर राजगढ़ जा रहे थे कि सक्तेशगढ़ अंतर्गत दुबरा पहाड़ी के नीचे (कुबा खुर्द) के पास विपरीत दिशा से आ रहे दूसरे बाइक सवार से टक्कर हो गई। इसमें दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय नागरिकों की सूचना पर चौकी प्रभारी सक्तेशगढ़ मौके पर पहुंच कर घायल दारोगा को सीएचसी चुनार (चचेरी मोड़) ले गए। चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें ट्रामा सेन्टर बीएचयू वाराणसी रेफर कर दिया गया। जानकारी पर स्वजन भी आ गए। हालत में सुधार न होने पर उन्हें दूसरे हास्पिटल ले गए, वहां उपचार के दौरान विजेंद्र सिंह की मौत हो गई।

विजेंद्र सिंह दो भाइयों में बड़े थे। छोटे भाई सुरेंद्र सिंह व पिता रणजीत सिंह गांव पर रहते हैं। खेती बाड़ी का काम करते हैं। विजेंद्र सिंह के दो लड़के और दो लड़कियां हैं। बड़े लड़के प्रदीप एयरफोर्स में हैं, जबकि छोटा लड़का किशन पढ़ाई करता है। दो लड़कियों में से एक लड़की की शादी हो चुकी है। अभी दो माह पहले विजेंद्र सिंह छुट्टी पर गांव आए थे। ग्रामीणों के अनुसार वे काफी मिलनसार स्वभाव के थे। उनकी मौत से गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। विजेंद्र सिंह की मौत के बाद पत्नी प्रमिला सिंह का रो-रो कर बुरा हाल है।

chat bot
आपका साथी