राष्ट्रीय प्रतीकों से देश की पहचान

जागरण संवाददाता भांवरकोल (गाजीपुर) सम्राट अशोक क्लब की शाखा टोडरपुर में शनिवार को

By JagranEdited By: Publish:Sun, 04 Apr 2021 06:14 PM (IST) Updated:Sun, 04 Apr 2021 06:14 PM (IST)
राष्ट्रीय प्रतीकों से देश की पहचान
राष्ट्रीय प्रतीकों से देश की पहचान

जागरण संवाददाता, भांवरकोल (गाजीपुर) : सम्राट अशोक क्लब की शाखा टोडरपुर में शनिवार को सम्राट अशोक का जन्मोत्सव मनाया गया। इसका शुभारंभ राष्ट्रीय अध्यक्ष दीनानाथ मौर्य ने किया। इस दौरान भारतवर्ष के राष्ट्रीय प्रतीकों की प्रासंगिकता विषयक परिचर्चा में मुख्य वक्ता डा. शिव गोविद सिंह कुशवाहा ने कहा कि सभी राष्ट्रीय प्रतीकों का अलग अलग महत्व है। उनका सम्मान ही राष्ट्रप्रेम की अभिव्यक्ति है। रुद्र नारायण मौर्य ने कहा कि राष्ट्रीय प्रतीकों से ही दुनिया में अपने-अपने देशों की पहचान होती है। कार्यक्रम में डा. रवींद्र कुमार मौर्य, नीरज मौर्य, राजकुमार कुशवाहा, रामप्रकाश गुप्त, संजीव यादव, सिद्धार्थ मौर्य, चंदन सिंह कुशवाहा आदि थे। अध्यक्षता कपूरचंद कुशवाहा व संचालन कुंदन मौर्या ने किया।

chat bot
आपका साथी