पुस्तक पढ़ कर बिता रहे दिन तो कई टहल रहा छत पर

गाजीपुर कोरोना ने लोगों की दिनचर्या को प्रभावित कर दिया है। लोगों को घरों में कैद होना पड़ रहा है। लोग मजबूरीवश घरों में ही अपना समय व्यातीत कर रहे हैं। कुछ टहल कर तो कुछ पुस्तकों को पढ़ कर समय गुजार रहे हैं। जागरण ने कोरोना को लेकर जब लोगों ने बात की तो सबने अपने-अपने विचार दिए।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 21 Mar 2020 06:07 PM (IST) Updated:Sat, 21 Mar 2020 06:07 PM (IST)
पुस्तक पढ़ कर बिता रहे दिन तो कई टहल रहा छत पर
पुस्तक पढ़ कर बिता रहे दिन तो कई टहल रहा छत पर

गाजीपुर : कोरोना ने लोगों की दिनचर्या को प्रभावित कर दिया है। लोगों को घरों में कैद होना पड़ रहा है। लोग मजबूरीवश घरों में ही अपना समय व्यतीत कर रहे हैं। कुछ टहल कर तो कुछ पुस्तकों को पढ़ कर समय गुजार रहे हैं। जागरण ने कोरोना को लेकर जब लोगों ने बात की तो सबने अपने-अपने विचार दिए।

साहित्य चेतना समाज के संस्थापक अमरनाथ तिवारी ने बताया कि उनकी दिनचर्या में काफी बदलाव आया है। कोरोना के चलते उन्होंने घर से निकलना बंद कर दिया है। वे सुबह से लेकर शाम तक पुस्तकें पढ़ कर समय गुजार रहे हैं। इसके अलावा वे फोन पर घंटों अपने मित्र-दोस्तों से बातें करते रहते हैं। उनका मानना है कि महामारी से बचने के लिए कुछ एहतियात काफी जरूरी है। वहीं स्वामी सहजानंद महाविद्यालय के सेवानिवृत्त प्राचार्य डा. मांधाता राय ने बताया कि कोरोना के चलते सुबह उनका टहलना बंद हैं। वे छत पर ही टहल रहे हैं। साथ ही वे योग, ध्यान आदि कर रहे हैं। इसके बाद अधिकतर समय पूजा पाठ करने के साथ ही वे पुस्तकों को पढ़ने में बीता रहे हैं। कहा कि जनता क‌र्फ्यू पर सभी को घरों से नहीं निकलना चाहिए।

chat bot
आपका साथी