पर्चा बांटकर देशहित के प्रति किया जागरूक

जासं मनिहारी (गाजीपुर) स्वराज इंडिया के सदस्यों ने मिशन जय हिद 100 दिन देश के नाम अभियान का शुभारंभ शनिवार को हंसराजपुर बाजार से किया। बौरीवीर सिंहपुर तिलेसड़ा आदि गांवों में लोगों को पर्चा बांटकर देशहित के प्रति जागरूक किया। जिलाध्यक्ष रमेश यादव ने कहा कि आज देश महासंकट के सामने खड़ा है। महामारी से सभी लोग जूझ रहे हैं। सरकार इस पर विशेष ध्यान नहीं दे रही है

By JagranEdited By: Publish:Sun, 05 Jul 2020 03:53 PM (IST) Updated:Sun, 05 Jul 2020 03:53 PM (IST)
पर्चा बांटकर देशहित के प्रति किया जागरूक
पर्चा बांटकर देशहित के प्रति किया जागरूक

जागरण संवाददाता, मनिहारी (गाजीपुर) : स्वराज इंडिया के सदस्यों ने 'मिशन जय हिद 100 दिन देश के नाम' अभियान का शुभारंभ शनिवार को हंसराजपुर बाजार से किया। बौरीवीर सिंहपुर, तिलेसड़ा आदि गांवों में लोगों को पर्चा बांटकर देशहित के प्रति जागरूक किया। जिलाध्यक्ष रमेश यादव ने कहा कि आज देश महासंकट के सामने खड़ा है। महामारी से सभी लोग जूझ रहे हैं। सरकार इस पर विशेष ध्यान नहीं दे रही है। इस सरकार में किसान, मजदूर परेशान हैं। मध्यम वर्ग को भी अब चिता खा रही है। सीमा पर हमारी जमीन जा रही है। सरकार चुनाव की तैयारी में लगी हुई है। पेट्रोल डीजल के दामों में वृद्धि होने से इसका असर आम आदमी पर पड़ रहा है। सुनील कुमार यादव ने कहा कि सभी लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर कोरोना की जांच कराई जाए। जिला उपाध्यक्ष जितेन्द्र कुमार, चंद्रदेव यादव, पवन कुमार प्रजापति, पप्पू कुमार, नीलेश कुमार यादव, संजय कुमार प्रजापति, कार्तिक यादव आदि थे।

chat bot
आपका साथी